Hyundai Exter price India : हुंडई ने नई एक्सटर (Hyundai Exter Launch 2026) को लॉन्च कर दिया है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा। इस कार को 25 नए बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ऑप्शन में आती है। ये कंपनी की सबसे सस्ती SUV है। आइए जानते हैं इसकी कीमतें और दूसरी खास बातें।
हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई एक्सटर (Hyundai Exter Launch 2026) को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से है। कंपनी ने 25 नए बदलाव के साथ इस कार को लॉन्च किया है। ये बदलाव डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और सेफ्टी के मामले में किए गए हैं।
इन बदलावों की वजह से Hyundai Exter पहले से ज्यादा प्रीमियम ऑफरिंग बन जाती है। लॉन्चिंग (2023 में पहली बार हुई थी लॉन्च) के बाद से अब तक इस कार की 2 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। नए बदलाव के साथ कंपनी नए कंज्यूमर्स को टार्गेट कर रही है, जो एक छोटी और हाई ग्राउंड क्लियरेंस वाली कार चाहते हैं।
Hyundai Exter Launch 2026 कितनी है कीमत
2026 एक्सटर (Hyundai Exter Launch 2026) को कंपनी ने मैन्युअल, पेट्रोल ऑटोमेटिक (AMT) और CNG ऑप्शन में लॉन्च किया है। कार की कीमत 5,79,900 रुपये से शुरू होती है। ये कीमत HX2 वेरिएंट की है। वहीं कार का पेट्रोल टॉप वेरिएंट 8,35,900 रुपये है। AMT वेरिएंट की कीमत 6,90,900 रुपये से शुरू होती है। जबकि CNG वेरिएंट की कीमत 6,99,900 रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं।
1.2 लीटर Kappa पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट
HX 2 – ₹5,79,900
HX 3 – ₹6,23,900
HX 4 – ₹7,21,900
HX 6 – ₹7,94,900
HX 8 – ₹8,35,900
ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट
HX 3 – ₹6,90,900
HX 4+ – ₹8,05,900
HX 6 – ₹8,54,900
HX 8 – ₹9,07,900
HX 10 – ₹9,41,900
पेट्रोल + CNG (मैनुअल) वेरिएंट
HX 2 – ₹6,99,900
HX 3 – ₹7,43,900
HX 4 – ₹8,26,900
HX 6 – ₹8,93,900
HX 8 – ₹9,40,900
एक्सटीरियर और इंटीरियर Hyundai Exter Launch 2026
नई एक्सटर (Hyundai Exter Launch 2026) में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका SUV लुक और भी बोल्ड बन गया है। कार रिडिजाइन फ्रंट फेस के साथ आती है, जिसमें नई सेंटर गार्निश, अपडेटेड ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और नया डायमंड कट एलॉय दिया गया है। इसके साथ कार में नया विंग टाइप स्पॉयलर, नया टेलगेट डिजाइन और रिवाइज्ड सी-पिलर मिलता है।

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें डुअल टोन नेवी और ग्रे इंटीरियर मिलता है। कार में 3D कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड फिनिश और स्पोर्टी डी-कट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। हुंडई ने इस कार में सेगमेंट का पहला मेटल पैडल दिया है, जिससे कार को स्पोर्टी टच मिला है। इसके अलावा फोल्डिंग ड्राइवर आर्मरेस्ट, नई सीट अपहोल्स्ट्री और बेहतर कैबिन लुक मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स Hyundai Exter Launch 2026
कार में 45 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें से 30 फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। यानी ये फीचर्स बेस वेरिएंट में भी मिलेंगे। कार 6 एयरबैग के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और गियरबॉक्स Hyundai Exter Launch 2026
कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2 लीटर का Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ मैन्युअल और AMT दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिलते हैं। हुंडई ने इस बात पर जोर दिया है कि ये सेगमेंट की एक मात्र SUV है, जिसमें चार सिलेंडर इंजन मिलता है। कार में अंडरबॉडी स्पेयर व्हील्स और डुअल CNG सिलेंडर सेटअप भी मिलता है।


