छत्तीसगढ़शिक्षा

Korba Hostel Warden Suspension : छात्राओं की शिकायत पर छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

100 सीटर कन्या छात्रावास पोड़ी उपरोड़ा कोरबा में छात्राओं के प्रति अनुचित व्यवहार की शिकायतों के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Korba Hostel Warden Suspension) कर दिया गया है। शारदा नेताम का मूल पद सहायक शिक्षक एलबी है और वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा में पदस्थ हैं।

मुख्य मार्ग पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के कार्य-व्यवहार को लेकर मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने और किसी अन्य व्यक्ति को छात्रावास की जिम्मेदारी देने की मांग की थी। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा ने मामले की जांच के लिए तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की समिति गठित की।

यह भी पढ़ें : Akanksha Puri : बिकिनी में आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज, टोंड फिगर पर फिदा हुए फैंस

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

जांच में कई शिकायतों की पुष्टि

समिति ने छात्राओं की शिकायतों की जांच के बाद अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें अधीक्षिका का व्यवहार छात्राओं के प्रति उचित नहीं पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा छात्रावास में मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराने और भोजन की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत भी सही पाई गई। इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई (Korba Hostel Warden Suspension) की गई।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

जांच में छात्रावास परिसर में देर रात तक पूजा-पाठ और घंटी बजाए जाने की शिकायत की भी पुष्टि हुई। इससे छात्राओं की पढ़ाई और नींद प्रभावित होने की बात सामने आई।

गंभीर कदाचरण मानकर हुई कार्रवाई

संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से प्राप्त प्रस्ताव और जांच प्रतिवेदन के आधार पर शारदा नेताम का कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (Korba Hostel Warden Suspension) कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Shweta Tiwari Bold Look  :  45 की उम्र में श्वेता तिवारी का ब्लैक ड्रेस में किलर लुक

बीईओ कार्यालय में रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि में शारदा नेताम का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी उपरोड़ा निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। छात्राओं की शिकायतों की जांच के बाद हुई निलंबन कार्रवाई (Korba Hostel Warden Suspension) के बाद अब शारदा नेताम को छात्रावास की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :Chahat Khanna Bikini Look : 40 की उम्र में चाहत खन्ना का बोल्ड अंदाज, Beach पर बिखेरा जलवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button