सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने अवैध गांजा (Ganja Smuggling Exposed) तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में धीरज देवांगन उर्फ जितेंद्र (23) निवासी चांपा, जिला जांजगीर-चांपा, सूरज देवांगन (31) निवासी चांपा, जिला जांजगीर-चांपा तथा अनिता मंडल (34) निवासी जलगांव, दर्री, जिला कोरबा शामिल हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से 3 किलो 65 ग्राम गांजा, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.23 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Sawan 2026 : जानिए कब से शुरू हो रहा सावन, जानें इस बार कितने सावन सोमवार
Ganja Smuggling Exposed ओडिशा से कोरबा ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय तथा डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 19 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (सीजी-11-बीआर-4766) से दो युवक ओडिशा के भुक्ता से गांजा लेकर कंचनपुर होते हुए कोरबा जा रहे हैं।
यह भी पढे़ं : CG ASP DSP Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 92 ASP-DSP अधिकारियों के तबादले
नाकाबंदी में पकड़ाए दो तस्कर
सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना के सामने नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान धीरज देवांगन उर्फ जितेंद्र और सूरज देवांगन के रूप में हुई। बाइक की सीट के बीच रखे प्लास्टिक बैग की तलाशी लेने पर तीन पैकेट में कुल 3 किलो 65 ग्राम गांजा (Ganja Smuggling Exposed) बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : IND vs ENG 3rd ODI : रोहित का ऐतिहासिक शतक बेकार… लॉर्ड्स में हारा भारत
महिला सप्लायर भी गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने खुलासा किया कि गांजा (Ganja Smuggling Exposed) कोरबा जिले के जलगांव निवासी अनिता मंडल के कहने पर ओडिशा के भोलानाथ साह से 21 हजार रुपये में खरीदा गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अनिता मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें : IND vs ENG 3rd ODI : रोहित का ऐतिहासिक शतक बेकार… लॉर्ड्स में हारा भारत
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.