TMC Rajya Sabha Candidate List :  उम्मीदवारों के नाम किए जारी, अभिनेत्री व पूर्व डीजीपी की राज्यसभा भेज रही पार्टी

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं।

2 Min Read
TMC Rajya Sabha Candidate List

TMC Rajya Sabha Candidate List राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने बाबुल सुप्रियो, बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक, राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम शामिल किया है।

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की कितनी सीटें होंगी खाली

आपको बता दें कि देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। इसके लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जिसमें पश्चिम बंगाल की 5 सीटें (TMC Rajya Sabha Candidate List) भी शामिल हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से तृणमूल कांग्रेस को चार और बीजेपी को एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

TMC Rajya Sabha Candidate List  पार्टी ने क्या कहा

टीएमसी (TMC Rajya Sabha Candidate List) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) हैंडल पर यह सूची जारी की। पार्टी ने कहा, “आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी), मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमें उम्मीद है कि वे तृणमूल की दृढ़ता और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों व गरिमा की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे।”

पश्चिम बंगाल में सीटों का गणित

राज्य में राज्यसभा की 5 सीटें (TMC Rajya Sabha Candidate List) खाली हो रही हैं। विधायकों के आंकड़ों के अनुसार यह चुनाव टीएमसी और बीजेपी के पक्ष में जाता दिख रहा है। विधानसभा में टीएमसी के करीब 223–225 विधायक हैं, जिसके आधार पर पार्टी चार सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं बीजेपी के 64–65 विधायक हैं, जिससे उसे एक राज्यसभा सीट मिलने की संभावना है। राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी को 49 विधायकों का समर्थन आवश्यक होता है।

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article