छत्तीसगढ़

Ambikapur Flight Service News : ढाई घंटे में दिल्ली और पौने दो घंटे में कोलकाता, 30 मार्च से मिलेगी सीधी विमान सेवा

Ambikapur News : उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी (Ambikapur Flight Service News) में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 30 मार्च से अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। इस पहल के तहत एलायंस एयर की विमान सेवा से क्षेत्रवासी अंबिकापुर से ढाई घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे, जबकि कोलकाता से एक घंटे 45 मिनट में यात्री अंबिकापुर तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे।

बहुप्रतीक्षित विमान सेवा के आरंभ को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सेवा (Ambikapur Flight Service News) के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को कलेक्टर अजीत वसंत ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने एयरपोर्ट टर्मिनल, रनवे, सुरक्षा जांच क्षेत्र और यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उड़ानों के प्रारंभ होने से पूर्व सभी तकनीकी और प्रबंधकीय औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए एयरपोर्ट तक पहुंच मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। यह पूरी तैयारी (Ambikapur Flight Service News) के सफल संचालन के लिए अहम मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

सप्ताह में चार दिन उड़ान, टिकट बुकिंग शुरू

एलायंस एयर द्वारा इन उड़ानों का संचालन सप्ताह में चार दिन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से ही शुरू कर दी गई है। इस सेवा (Ambikapur Flight Service News) से यात्रियों को सीधे महानगरों तक पहुंचने का आसान विकल्प मिलेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

दिल्ली रूट (सोमवार और बुधवार)

सोमवार (फ्लाइट नंबर 91613): दिल्ली से बिलासपुर होते हुए सुबह 11:35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
बुधवार (फ्लाइट नंबर 91614): दिल्ली से सुबह 10:25 बजे अंबिकापुर आगमन और दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर होते हुए दिल्ली प्रस्थान।

कोलकाता रूट (गुरुवार और शनिवार)

गुरुवार (फ्लाइट नंबर 91765): कोलकाता से सुबह 08:50 बजे अंबिकापुर आगमन और 09:15 बजे बिलासपुर होते हुए कोलकाता प्रस्थान।
शनिवार (फ्लाइट नंबर 91763): कोलकाता से बिलासपुर होते हुए सुबह 10:00 बजे अंबिकापुर आगमन और 10:25 बजे सीधे कोलकाता प्रस्थान।

Ambikapur Flight Service News क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

अंबिकापुर का दिल्ली और कोलकाता जैसे महानगरों से सीधा जुड़ाव सरगुजा संभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस नई सेवा (Ambikapur Flight Service News) से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और मैनपाट सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर देशभर से पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब महानगरों की यात्रा करने वाले नागरिकों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लंबे समय से प्रतीक्षित यह सुविधा (Ambikapur Flight Service News) अब क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए तैयार है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button