कृषि समाचार

CG DAP Khad News : खाद लेने किसानों के लिए कड़े नियम जारी, इन पर हो सकती है कार्रवाई

CG Fertilizer News : खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों (CG DAP Khad News) के लिए सख्त और स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि राज्य में रासायनिक खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है, लेकिन कुछ स्थानों पर डीएपी खाद का जरूरत से अधिक उठाव देखा जा रहा है। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी भूमि के रकबे और पात्रता के अनुसार ही खाद (Fertilizer Distribution Guidelines 2026) का भंडारण करें, ताकि सभी किसानों को समान रूप से इसका लाभ मिल सके ।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से किसानों के हितों की रक्षा की जा रही है। खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए सभी किसानों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कालाबाजारी पर रोक लगे और जरूरतमंद किसानों तक खाद (CG Fertilizer News) पहुंच सके।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

ये भी पढ़ें : 8th Pay Commission Salary Hike : 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कब आएगी बढ़ी सैलरी, जानें 30-34% बढ़ोतरी का पूरा गणित

खाद वितरण के नए नियम CG DAP Khad News

खरीफ सीजन में खाद (CG DAP Khad News) का वितरण दर्ज भूमि रकबे के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी किसान द्वारा गलत जानकारी देकर अधिक खाद लेने का प्रयास किया जाता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके और वितरण प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।

मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राज्य सरकार वैकल्पिक पौध पोषण (Fertilizer Distribution Guidelines 2026) के उपायों पर भी तेजी से काम कर रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा “नील हरित काई” के मदर कल्चर के उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसका व्यापक स्तर पर उत्पादन अप्रैल माह से कृषि विज्ञान केंद्रों और शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में किया जाएगा। इससे किसानों को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन प्राप्त होगा और यूरिया पर निर्भरता कम होगी ।

इसके साथ ही हरी खाद के रूप में ढेंचा और अन्य दलहनी फसलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मंडी निधि से राशि की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सभी जिलों को किसानों और क्षेत्रों के चयन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ ले सकें।

ये भी पढ़े : IAS Rajat Bansal : 2012 बैच के आईएएस रजत बंसल को बड़ी जिम्मेदारी

कालाबाजारी पर सख्ती, नैनो खाद पर जोर CG DAP Khad News

राज्य सरकार ने खाद (Fertilizer Distribution Guidelines 2026) की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए उड़न दस्ता और निरीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही नैनो खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन संभव हो सके। किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

लगातार की जा रही बैठकें

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले तीन खरीफ सीजन में लगभग 437 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है, जिससे किसानों को करीब 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

वहीं वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार उच्चस्तरीय बैठकें की जा रही हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो ।

 

ये भी पढ़े : IPL 2026 Schedule Second Phase : आईपीएल दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, रायपुर को मिला 2 हाई-वोल्टेज मैचों का मौका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button