कृषि समाचारछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा Krishak Ratna Award 2025, जानिए कैसे पाएं 2 लाख का इनाम

Chhattisgarh Khubchand Baghel Krishak Ratna Puraskar : किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए (Khubchand Baghel Krishak Ratna Award 2025) सरकार नियमित रूप से पुरस्कार समारोह आयोजित करती है, जिसमें उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इसी संदर्भ में, छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस पुरस्कार (Khubchand Baghel Krishak Ratna Award 2025) के तहत किसानों को 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। किसान 31 जुलाई तक इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केवल वे किसान पात्र होंगे जो पिछले दस वर्षों से छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कृषि कार्य कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं, और उनकी कुल वार्षिक आय का कम से कम 75 प्रतिशत कृषि से प्राप्त होता है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

पुरस्कार के लिए यहां करें आवेदन (Apply for farmer award)

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार (Khubchand Baghel Krishak Ratna Award 2025) वर्ष 2025 के लिए राज्य के किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक 31 जुलाई 2025 तक उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित प्रपत्र में भरकर वहीं जमा भी कर सकते हैं। आवेदन के साथ किसान की सफलता की कहानी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

चयन मापदंड में नवाचार और प्रेरणा शामिल

चयन समिति किसान की तकनीकी नवाचार, फसल विविधीकरण, उत्पादकता वृद्धि, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार और अन्य किसानों को प्रेरित करने के प्रयासों को ध्यान में रखेगी। विगत तीन वर्षों की कृषि उत्पादकता और नवाचार कार्यों का विकासखंड स्तर पर सत्यापन किया जाएगा।

 

पुरस्कार का कार्यक्षेत्र (Khubchand Baghel Krishak Ratna Award 2025)

यह पुरस्कार (Khubchand Baghel Puraskar 2025) कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रदान किया जाएगा। ऐसे किसान जो नवीनतम तकनीकों को अपनाते हैं, जिनकी फसल की घनत्व अच्छी होती है, जो समन्वित कृषि प्रणाली और फसल विविधीकरण का पालन करते हैं, कृषि में नए प्रयोग करते हैं, भूमि और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, कृषि संसाधनों का कुशलता से उपयोग करते हैं, और कृषि विपणन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, उन्हें यह सम्मान मिलेगा।

पुरस्कार (Khubchand Baghel Krishak Ratna Award 2025)  के लिए किसानों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र में दी गई जानकारियों का सत्यापन विकासखंड स्तर की समिति द्वारा किया जाएगा। किसानों का चयन जिला स्तर की छानबीन समिति और राज्य स्तर की जूरी द्वारा किया जाएगा, और उनका निर्णय अंतिम होगा। पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय और कृषि विभाग की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button