Punjab Kings vs Gujarat Titans : रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को हराया, कप्तान श्रेयस को लगा लाखों का फटका

By admin
8 Min Read
Punjab Kings vs Gujarat Titans

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) ने जीत के साथ शानदार आगाज करते हुए टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने की। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला, जिसमें 7 रन आए। टीम को पहला झटका 1.2 ओवर में प्रियांश आर्य के रूप में लगा। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कूपर कोनोली उतरे और दूसरी ओर प्रभसिमरन सिंह उनका साथ दे रहे थे।

Image

तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन था। कूपर कोनोली 9 रन पर और प्रभसिमरन 2 रन पर खेल रहे थे। पावरप्ले समाप्त होने तक टीम का स्कोर 1 विकेट पर 55 रन हो गया था। इस दौरान कूपर कोनोली 16 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जबकि प्रभसिमरन सिंह 12 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्होंने 1 चौका व 2 छक्के लगाए।

8 रन बनाने में गंवाए 4 विकेट

12 ओवर तक मुकाबला पूरी तरह पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans) के पक्ष में नजर आ रहा था और टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी। लेकिन गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 12 से 15 ओवर के बीच केवल 8 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। इससे मैच का रुख पूरी तरह बदल गया और लगने लगा कि गुजरात मुकाबले में वापसी कर सकती है। हालांकि, कूपर कोनोली एक छोर पर डटे रहे और टीम को संभाले रखा।

Image
प्रसिद्ध कृष्णा ने कराई वापसी

पंजाब की स्थिति उस समय बेहद मुश्किल हो गई थी जब टीम का स्कोर 144 रन पर 7 विकेट हो गया था। ऐसे में जेवियर बार्टलेट ने कूपर कोनोली का बेहतरीन साथ दिया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रन की तूफानी पारी खेली और मैच का रुख पलट दिया। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की। इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

162 ही बना सकी गुजरात Punjab Kings vs Gujarat Titans

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (Punjab Kings vs Gujarat Titans) की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। साई सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। गिल 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 27 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 83 रन था।

 

गिल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने जोस बटलर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। फिलिप्स 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। बटलर ने रन गति बढ़ाने के प्रयास में एक छक्का लगाया, लेकिन जल्द ही आउट हो गए। उनके आउट होने तक टीम का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन था। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

Image

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए। शाहरुख खान 6 गेंदों में 4 रन ही बना सके और टीम के लिए तेजी से रन नहीं जुटा पाए। अंत में राहुल तेवतिया ने 10 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहते हुए पारी का समापन किया।

Image
कप्तान Shreyas Iyer पर लगा जुर्माना

पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस (Punjab Kings vs Gujarat Titans)  पर जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर को स्लो ओवर रेट के कारण भारी कीमत चुकानी पड़ी है। टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते आईपीएल की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई की गई। यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की पहली गलती थी, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

फिर गलती पर लग सकता है बैन

अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings vs Gujarat Titans)  से इस सीजन में दूसरी बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन होता है, तो श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, तीसरी बार इस गलती के दोहराने पर मामला और गंभीर हो जाएगा और कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है।

श्रेयस अय्यर के लिए स्लो ओवर रेट का मामला नया नहीं है। वह इससे पहले भी इस तरह की गलती के लिए सजा झेल चुके हैं। पिछले सीजन में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने उन पर दो बार कार्रवाई की थी। पहली बार नियम तोड़ने पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद भी गलती दोहराने पर दूसरी बार उन्हें 24 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा था। अब आईपीएल 2026 में एक बार फिर स्लो ओवर रेट के कारण श्रेयस अय्यर (Punjab Kings vs Gujarat Titans)  पर जुर्माना लगाया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह समस्या लगातार उनके साथ जुड़ी हुई है।

 

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading