Placement Camp 2026 : 980 पदों पर सीधे इंटरव्यू से भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलेरी

जिला प्रशासन की पहल से युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार अवसर, प्रशिक्षण के बाद मिलेगा नियोजन और सुविधाएं

By admin
4 Min Read
Placement Camp 2026

जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों (Placement Camp 2026) को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक कंपनियों द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद नियोजन दिया जाएगा। कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

प्लेसमेंट कैम्प (Placement Camp 2026) में एलएंडटी कंपनी द्वारा निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के 50 पद, बार बेंडिंग के 50 पद, स्टील फिक्सिंग के 50 पद तथा इलेक्ट्रिकल कार्य हेतु 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए कार्यस्थल पनवेल, मुंबई निर्धारित किया गया है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ आवास सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी प्रकार लिविवान साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर के 100 पद (महिला), प्रोडक्शन एसेंबली क्वालिटी के 100 पद, अतिरिक्त 30 महिला पद, तथा 100 महिला एवं 100 पुरुष पदों सहित विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों के 200 पदों पर भी चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से आईटीआई एवं अन्य डिप्लोमा निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल तमिलनाडु के चेन्नई में रहेगा, जहां आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट कैम्प (Placement Camp 2026) में शामिल होने के लिए अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण सह प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को बेहतर दिशा दें।

कब और कहां होगा प्लेसमेंट कैम्प Placement Camp 2026

18 फरवरी 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैम्प में कुल 980 पदों पर भर्ती की जाएगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कैम्प में निजी कंपनियां सीधे इंटरव्यू लेकर चयन करेंगी। युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

किन दस्तावेजों के साथ पहुंचें Placement Camp 2026

अभ्यर्थियों को 10वीं या उच्च शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार आधारित होगी और योग्य उम्मीदवारों को तुरंत प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading