Raigarh News : अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय (ओपीजेयू), रायगढ़ (OPJU Raigarh News) ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। विश्वविद्यालय ने 4 फरवरी 2026 को यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय (एनटीयू) के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह करार ओपीजेयू की वैश्विक शैक्षणिक पहचान को नई ऊंचाई देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान तथा नवाचार को सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़े : Mirzapur The Movie : बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे कालीन भैया, मिर्जापुर की रिलीज डेट का ऐलान
एमओयू (OPJU Raigarh News) पर हस्ताक्षर समारोह नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय, यूके के भव्य परिसर में आयोजित किया गया, जहां दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शैक्षणिक और प्रशासनिक नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार तथा धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एम. कल्याण फनी ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय (OPJU Raigarh News) की ओर से इस समझौते पर प्रो वाइस-चांसलर (रिसर्च एवं इंटरनेशनलाइज़ेशन) डॉ. रिचर्ड एम्स की उपस्थिति में औपचारिक हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एनटीयू ग्लोबल की को-डायरेक्टर डॉ. क्लेयर न्यूस्टेड, एग्जीक्यूटिव डीन (रिसर्च एवं इंटरनेशनल रेप्युटेशन) प्रोफेसर नील मैन्सफ़ील्ड तथा स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. केव गैरेथ सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षाविद उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने इस अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के रणनीतिक महत्व को और अधिक मजबूती प्रदान की।
ये भी पढ़े : Mahima Chaudhary Daughter Ariana Photos : 19 साल की बेटी, 52 की मां… अरियाना के साथ महिमा चौधरी का रॉयल लुक!
यह रणनीतिक एमओयू दोनों विश्वविद्यालयों के बीच बहुआयामी शैक्षणिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके अंतर्गत छात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, पीएचडी पर्यवेक्षण, पाठ्यक्रम विकास, तथा संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन शामिल है। इस सहयोग से छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक अकादमिक वातावरण में कार्य करने, अत्याधुनिक शोध से जुड़ने और अंतर-सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त करने के व्यापक अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने कहा कि यह समझौता ओपीजेयू को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की दीर्घकालिक रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय जैसे विश्व-प्रसिद्ध संस्थान के साथ सहयोग से ओपीजेयू के छात्र और संकाय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी और नवोन्मेषी बनेंगे।
OPJU Raigarh News नवीन जिंदल की दूरदर्शी सोच का परिणाम
डॉ. पाटीदार ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल और ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय (OPJU Raigarh News) की चांसलर शालू जिंदल की दूरदर्शी सोच और वैश्विक शिक्षा दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष परिणाम है। शिक्षा को राष्ट्र-निर्माण का आधार मानने वाली यह सोच ओपीजेयू को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से स्थापित कर रही है।
जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने इस अवसर पर कहा कि यह साझेदारी ओपीजेयू (OPJU Raigarh News) की बढ़ती वैश्विक पहचान और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं चांसलर शालू जिंदल ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खोलने और विश्वस्तरीय अकादमिक समुदाय से जुड़ाव को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि पूंजीपथरा, रायगढ़ स्थित नैक ‘ए’ ग्रेड प्राप्त ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय (OPJU Raigarh News) की स्थापना वर्ष 2014 में राज्य अधिनियम के तहत जिंदल स्टील समूह द्वारा की गई थी। विश्वविद्यालय देश-विदेश के छात्रों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और विश्वस्तरीय अकादमिक वातावरण के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहा है।
ये भी पढ़े : T20 World Cup 2026 : पिछली बार की तरह इस बार भी बेंच पर पूरा वर्ल्डकप काटेंगे संजू सैमसन!










