Agriculture News

APAAR ID Chhattisgarh : बड़े राज्यों में अपार-आईडी निर्माण में अग्रणी बना छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक पहचान (APAAR ID Chhattisgarh) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा लागू की गई अपार प्रणाली में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। अपार आईडी निर्माण के मामले में राज्य ने बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रतिशत के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

7 जनवरी 2026 तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 57,045 विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 57,10,207 विद्यार्थियों में से 50,60,941 विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार की जा चुकी है। यह कुल विद्यार्थियों का 88.63 प्रतिशत है, जो बड़े राज्यों में सर्वाधिक है। विद्यार्थियों की डिजिटल शैक्षणिक पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में यह उपलब्धि (APAAR ID Chhattisgarh) को एक प्रभावी राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करती है।

इसे भी पढ़ें : Mera e-KYC App Chhattisgarh : मेरा ई-केवायसी एप के माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं केवायसी

जिला स्तर पर स्थिति देखें तो बेमेतरा जिले में 96.40 प्रतिशत तथा राजनांदगांव जिले में 96.38 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार हो चुकी है। इसके अलावा रायगढ़, कोरिया, रायपुर, कोरबा, धमतरी, दुर्ग और बलौदाबाजार जिलों में 93 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का अपार आईडी निर्माण (APAAR ID Chhattisgarh) पूर्ण किया जा चुका है। नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, बलरामपुर और दंतेवाड़ा को छोड़कर शेष सभी जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार की जा चुकी है, जबकि शेष विद्यार्थियों के लिए यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

भारत सरकार ने 31 जनवरी 2026 तक सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में राज्य शासन के निर्देश पर शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक छात्र को इस डिजिटल शैक्षणिक पहचान का लाभ सुनिश्चित रूप से मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Mera e-KYC App Chhattisgarh : मेरा ई-केवायसी एप के माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं केवायसी

अपार आईडी व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को एक स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान प्रदान की जा रही है, जिसके माध्यम से उसकी शैक्षणिक उपलब्धियां, प्रमाण-पत्र और क्रेडिट्स का सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। यह प्रणाली न केवल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निरंतरता को मजबूत बनाएगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक मोबिलिटी को भी नई दिशा (APAAR ID Chhattisgarh) देगी। छत्तीसगढ़ में अपार आईडी निर्माण की यह उपलब्धि (APAAR ID Chhattisgarh) के माध्यम से राज्य को डिजिटल शिक्षा के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button