क्राइम

Takhatpur CMO Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रहे सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान

Takhatpur CMO Accident छत्तीसगढ़ में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे में शामिल स्कोडा कार तखतपुर नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट बरामद की है और मामले की जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें :Monkey Attack Ambikapur : बंदर ने घर से उठाई 5 माह की मासूम, पानी की टंकी में फेंका

जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा Takhatpur CMO Accident

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर तखतपुर नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह अपने एक साथी के साथ मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पथरिया गए थे। देर रात करीब 11 बजे समारोह से लौटते समय मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार स्कोडा कार सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Bonda-Pihra Road News : तीन साल में उखड़ गई सीसी सड़क, गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

दो महिलाओं की मौत, युवक की हालत गंभीर Takhatpur CMO Accident

हादसे में ग्राम मझगांव निवासी हेमलता साहू (39) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किरण बांसोड़ (36) और भुनेश्वर साहू (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान किरण बांसोड़ ने भी दम तोड़ दिया, जबकि भुनेश्वर साहू का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : Teacher Posting Chhattisgarh : शिक्षकों की पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, डीपीआई का नया आदेश जारी

Takhatpur CMO Accident कार छोड़ चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से ‘सीएमओ’ लिखा टूटा हुआ नंबर प्लेट मिला, जिससे वाहन की पहचान करने में अहम सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने वाहन के पंजीयन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

यह भी पढ़ें :Tamnar Attempted Murder : पत्नी को भगाने के शक में बुजुर्ग पर टंगिया से जानलेवा हमला

Takhatpur CMO Accident पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन, नंबर प्लेट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना के बाद चालक मौके से क्यों फरार हुआ। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Vehicle Insurance : छत्तीसगढ़ में बिना बीमा दौड़ रही 40 लाख गाड़ियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button