रोजगार

Collector Kuldeep Sharma : कलेक्टर का औचक निरीक्षण, ऑर्डर शीट लंबित रखने पर तहसीलदार को फटकारा, नोटिस भी जारी

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर Collector Kuldeep Sharma) ने शुक्रवार को लवन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

सबसे पहले उन्होंने लवन तहसील कार्यालय (Lawan Tehsil Office) पहुंचकर राजस्व से जुड़े कामकाज का जायजा लिया और लंबित मामलों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में राजस्व संबंधी विभिन्न प्रकारणों की फाइलों का अवलोकन किया। इस दौरान एक प्रकरण में आरआई का प्रतिवेदन प्राप्त होने के करीब ढाई महीने बाद भी ऑर्डर शीट पूर्ण नहीं होने की स्थिति सामने आई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार (Tehsildar) को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी से आम लोगों को परेशानी होती है, इसलिए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर Collector Kuldeep Sharma) ने वहां मौजूद ग्रामीणों से भी सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी राजस्व से जुड़ी समस्याएं बताईं, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नकल शाखा में जाकर लिपिक से आवेदन और नकल प्राप्त करने वाले ग्रामीणों की जानकारी ली।

Collector Kuldeep Sharma कलेक्टर ने ग्रामीण से फोन पर की बातचीत

बलौदाबाजार  कलेक्टर (Collector Kuldeep Sharma)  ने नकल प्राप्त करने वाले एक ग्रामीण आकाश शर्मा से फोन पर भी बातचीत की और पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। आकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें नकल प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो गई। इसके बाद कलेक्टर ने लोक सेवा केंद्र (Public Service Center) और भुइयां कक्ष का निरीक्षण किया तथा वहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए।

स्कूल का भी निरीक्षण करने पहुंचे

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Swami Atmanand Government Higher Secondary School) का भी दौरा किया। यहां उस समय कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर केंद्राध्यक्ष से परीक्षा की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में कुल 450 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 436 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने परीक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया और छात्रों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दिलाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में व्यवस्था बेहतर होना बेहद जरूरी है। इससे लोगों का विश्वास प्रशासन पर मजबूत होता है और छात्रों को भी बेहतर वातावरण मिलता है।

इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा (Collector Kuldeep Sharma) के साथ जिला पंचायत की सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button