Chhattisgarh LPG Distribution News : खाद्य सचिव रीना बाबा साहब कंगाले की बैठक में ‘पावर गेम’ खत्म, तय हुई प्राथमिकता श्रेणियां!

एलपीजी आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने सरकार का बड़ा फैसला, खपत के 20 प्रतिशत तक ही मिलेगा कमर्शियल गैस, रोजाना होगी मॉनिटरिंग

By admin
4 Min Read
Chhattisgarh LPG Distribution News
Highlights
  • खपत के अधिकतम 20% तक ही गैस आपूर्ति का निर्णय
  • दैनिक समीक्षा से व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश

Chhattisgarh News : प्रदेश में गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने (Chhattisgarh LPG Distribution News) के लिए छत्तीसगढ़ शासन के  खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एलपीजी की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और उपभोक्ता संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में यह तय किया गया कि कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को विगत माह की कुल खपत के अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही एलपीजी का वितरण किया जाएगा। इस निर्णय (Chhattisgarh LPG Distribution News) का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का संतुलित उपयोग करते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाना है।

ये भी पढ़े : Dragon Fruit Farming Profit : ड्रेगन फ्रूट की उन्नत खेती से प्रति एकड़ 1.25 लाख की कमाई

इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिवस और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिवस के भीतर एलपीजी रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुरक्षा व्यवस्था और शिकायत निवारण पर जोर

जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सभी एलपीजी वितरकों के कार्यालयों और गोदामों में पुलिस एवं होमगार्ड के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस व्यवस्था (Chhattisgarh LPG Distribution News) का उद्देश्य भीड़भाड़ और अव्यवस्था को रोकना है। साथ ही वितरकों को अपने दूरभाष नंबर सक्रिय रखने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़े : Korea Hospital Negligence News : गंदे बेडशीट और भोजन स्थल देखकर भड़कीं कलेक्टर चंदन त्रिपाठी 

उपलब्ध स्टॉक को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संस्थानों के लिए प्राथमिकता श्रेणियां भी निर्धारित की गई हैं। इनमें शैक्षणिक संस्थान एवं चिकित्सालय, सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, होटल, समाज कल्याण विभाग के संस्थान, रेलवे एवं एयरपोर्ट कैंटीन, शासकीय कार्यालय, गेस्ट हाउस, पशु आहार उत्पादक इकाइयां तथा रेस्टोरेंट को शामिल किया गया है। इस प्राथमिकता व्यवस्था (Chhattisgarh LPG Distribution News) के जरिए जरूरी सेवाओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Chhattisgarh LPG Distribution News मजबूत होगी आपूर्ति व्यवस्था

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कमर्शियल एलपीजी स्टॉक की उपलब्धता और वितरण की दैनिक समीक्षा ऑयल कंपनियों द्वारा की जाएगी। इस प्रक्रिया (Chhattisgarh LPG Distribution News) के तहत प्रतिदिन विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके और जरूरत के अनुसार तत्काल निर्णय लिए जा सकें।

इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की संचालक डॉ. फरिहा आलम, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजीव कुमार जायसवाल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मंडल एलजी प्रमुख श्रीपाद बक्षी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रादेशिक प्रबंधक दिलीप मीणा, हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश डोंगरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़े : Ambikapur Flight Service News : ढाई घंटे में दिल्ली और पौने दो घंटे में कोलकाता, 30 मार्च से मिलेगी सीधी विमान सेवा

Share This Article