Balodabazar News : वन्यजीवों के शिकार (Balodabazar Wildlife Hunting News) की एक गंभीर कोशिश को वन विभाग ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस मामले में 11 केवी विद्युत लाइन में हुकिंग कर करंटयुक्त तार का जाल बिछाकर वन्यप्राणियों के शिकार की तैयारी की जा रही थी, जिसे एंटी पॉचिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया। टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देश पर मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 मार्च 2026 की रात वन विभाग की एंटी पॉचिंग टीम ने अकलतरा परिसर (कक्ष क्रमांक 120) में छापेमारी की। इस कार्रवाई (Balodabazar Wildlife Hunting News) के दौरान ग्राम अकलतरा निवासी दयाराम और छबिलाल को मौके से पकड़ा गया।
जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपियों द्वारा 11 केवी बिजली लाइन से हुकिंग कर करंटयुक्त तार बिछाया गया था, ताकि वन्यजीवों का शिकार किया जा सके। मौके से कत्तल, छूरी और अन्य शिकार में उपयोगी सामग्री भी बरामद की गई है। इस पूरे मामले (Balodabazar Wildlife Hunting News) में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 (संशोधित) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
ये भी पढ़े : Dhruvandar 2 Box Office Collection : धुरंधर 2 7 दिनों में 1000 करोड़ पार, पुष्पा 2 के रिकॉर्ड की बराबरी
Balodabazar Wildlife Hunting News समय रहते रोकी गई घटनाएं
बलौदाबाजार जिले में वन विभाग द्वारा लगातार एंटी स्नेयर वॉक, गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान (Balodabazar Wildlife Hunting News) के चलते इस प्रकार की घटनाओं को समय रहते रोकने में सफलता मिल रही है। विभाग की सक्रियता से वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
ये भी पढ़े : Andhra Pradesh Bus Accident : भीषण टक्कर के बाद धधकी बस, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल
वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि विभाग द्वारा नियमित रूप से जंगलों में निगरानी रखी जा रही है और अवैध शिकार के प्रयासों को विफल किया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। यह पहल (Balodabazar Wildlife Hunting News) वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
ये भी पढ़े : Chhattisgarh LPG Distribution News : खाद्य सचिव रीना बाबा साहब कंगाले की बैठक में ‘पावर गेम’ खत्म, तय हुई प्राथमिकता श्रेणियां!
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


