खेल

Jacob Duffy IPL Debut : IPL डेब्यू पर छा गया कीवी तेज गेंदबाज, बिखर गई SRH

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy IPL Debut) ने अपने डेब्यू मैच में ऐसा असर छोड़ा कि सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप शुरुआती ओवरों में ही बिखर गई। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं सके और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धमाकेदार शुरुआत मिल गई।

दरअसल, मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका तब लगा जब अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। लेकिन इस कमी को जैकब डफी (Jacob Duffy IPL Debut) ने पूरी तरह भर दिया और अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीत लिया।

28 मार्च को खेले गए मुकाबले में डफी ने अपने पहले तीन ओवरों में ही तीन बड़े विकेट झटकते हुए सनराइजर्स की कमर तोड़ दी। उन्होंने अभिषेक शर्मा (Jacob Duffy IPL Debut), ट्रेविस हेड और नीतीश रेड्डी को पवेलियन भेजकर पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

चार ओवर के अपने स्पेल में डफी (Jacob Duffy IPL Debut) ने सिर्फ 22 रन देकर तीन विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनकी सटीक लाइन-लेंथ और स्टम्प टू स्टम्प अटैक रहा। लगातार हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिससे SRH दबाव में आ गई। गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब डफी को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था। हालिया इंटरनेशनल फॉर्म भले ही औसत रही हो, लेकिन आईपीएल के इस बड़े मंच पर उन्होंने खुद को साबित कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
IMG-20260909-WA0011

इंटरनेशनल करियर पर एक नजर Jacob Duffy IPL Debut

जैकब डफी न्यूजीलैंड के लिए अब तक 4 टेस्ट, 19 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 25, वनडे में 35 और टी20 इंटरनेशनल में 62 विकेट हासिल किए हैं। खास बात यह है कि पिछले साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 81 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया था।

जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में डफी ने बिल्कुल वही भूमिका निभाई, जिसके लिए टीम आमतौर पर हेजलवुड पर निर्भर रहती है। इस प्रदर्शन के साथ आरसीबी ने साफ संकेत दे दिया है कि टीम के पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है और किसी भी खिलाड़ी की अनुपस्थिति में भी संतुलन बनाए रखने की क्षमता मौजूद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button