Salary Alert : 1 अप्रैल 2026 से नए इनकम टैक्स नियम लागू होने जा रहे हैं, जिससे पहले 31 मार्च की डेडलाइन (Income Tax Deadline 2026) नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद अहम हो गई है। यदि आप सैलरीड कर्मचारी हैं और आपने अभी तक वित्त वर्ष 2025-26 से जुड़े जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी सैलरी से ज्यादा टैक्स कट सकता है। इससे आपको हजारों रुपये का सीधा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
नए नियम वित्त वर्ष 2026-27 और असेसमेंट ईयर 2027-28 पर लागू होंगे, लेकिन उससे पहले मौजूदा वित्तीय वर्ष को सही तरीके से क्लोज करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वे 5 महत्वपूर्ण काम, जिन्हें 31 मार्च (Income Tax Deadline 2026) से पहले हर हाल में पूरा करना चाहिए।
टैक्स सेविंग निवेश पूरा करें Income Tax Deadline 2026
अगर आपने ओल्ड टैक्स रिजीम चुनी है, तो आपके लिए टैक्स सेविंग निवेश करना बेहद जरूरी है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C, 80D, 80E और 80G के तहत मिलने वाली छूट का लाभ तभी मिलेगा, जब आप 31 मार्च से पहले निवेश कर लें।
PPF, ELSS, LIC, हेल्थ इंश्योरेंस या एजुकेशन लोन ब्याज जैसे विकल्पों में निवेश कर आप अपनी टैक्स देनदारी कम कर सकते हैं। अगर आपने समय रहते निवेश नहीं किया, तो आपकी टैक्सेबल इनकम बढ़ जाएगी और सैलरी से ज्यादा TDS कटेगा।
निवेश के प्रमाण (Proof) तुरंत जमा करें
कई कर्मचारी साल की शुरुआत में टैक्स बचाने के लिए निवेश का प्लान तो बताते हैं, लेकिन उसके डॉक्यूमेंट्स ऑफिस में जमा करना भूल जाते हैं। यह एक बड़ी गलती है। अगर आपने Investment Proof समय पर जमा नहीं किए, तो कंपनी आपकी पूरी सैलरी को टैक्सेबल मानकर अधिक टैक्स काट सकती है। ऐसे में इन हैंड सैलरी कम हो जाती है। इसलिए 31 मार्च (Income Tax Deadline 2026) से पहले सभी दस्तावेज HR या अकाउंट्स डिपार्टमेंट में जरूर जमा करें।
होम लोन ब्याज प्रमाणपत्र लेना न भूलें
यदि आपने होम लोन लिया हुआ है, तो टैक्स बचाने के लिए उसका ब्याज प्रमाणपत्र (Interest Certificate) लेना बेहद जरूरी है। इनकम टैक्स नियमों के अनुसार, आप होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये तक और मूलधन पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट का दावा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सही डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। अगर आपने यह काम समय पर नहीं किया, तो आपको टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा और नुकसान उठाना पड़ सकता है (Income Tax Deadline 2026)।
जॉब बदली है तो फॉर्म 12B जरूर दें
अगर आपने इस वित्त वर्ष के दौरान नौकरी बदली है, तो Form 12B जमा करना बेहद जरूरी है। इस फॉर्म के जरिए आपकी पिछली और वर्तमान कंपनी की आय को जोड़कर सही टैक्स कैलकुलेशन किया जाता है।
अगर आपने यह फॉर्म जमा नहीं किया, तो आपकी आय का गलत आकलन हो सकता है और डबल टैक्स कट सकता है। यह गलती आपकी सैलरी पर सीधा असर डाल सकती है, इसलिए 31 मार्च (Income Tax Deadline 2026) से पहले यह प्रक्रिया पूरी करें।
ITR में गलती सुधारने का आखिरी मौका
अगर आपने पहले इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया है और उसमें कोई गलती रह गई है, तो उसे सुधारने का आखिरी मौका 31 मार्च 2026 है। आप संशोधित रिटर्न (Revised Return) भरकर अपनी गलती सुधार सकते हैं। ऐसा न करने पर भविष्य में इनकम टैक्स विभाग से नोटिस या पेनाल्टी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस काम को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें (Income Tax Deadline 2026)।
Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


