Dhruvandar 2 Box Office Collection : धुरंधर 2 7 दिनों में 1000 करोड़ पार, पुष्पा 2 के रिकॉर्ड की बराबरी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए महज 7 दिनों में 1000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे इंडियन सिनेमा में हलचल मचा दी है और यह अब सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

By admin
4 Min Read
Dhruvandar 2 Box Office Collection
Highlights
  • बुधवार को 47.70 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन
  • हिंदी में भी 600 करोड़ क्लब की ओर तेज रफ्तार

Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस (Dhruvandar 2 Box Office Collection) पर ऐसा तूफान मचाया है, जिसकी गूंज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सुनाई दे रही है। रणवीर सिंह Ranveer Singh की इस फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त है कि थिएटर्स में उमड़ रही भीड़ को देखकर यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि वर्किंग डे चल रहा है या कोई बड़ा त्योहार।

फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों के भीतर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (Dhruvandar 2 Box Office Collection) पर 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है और Pushpa 2: The Rule के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

बुधवार को रिकॉर्डतोड़ कमाई Dhruvandar 2 Box Office Collection

फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सातवें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह बॉलीवुड के इतिहास में बुधवार के दिन का अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन माना जा रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Jawan के नाम था।

 

600 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री

7 दिनों के भीतर ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 623 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि अपने आप में ऐतिहासिक है, क्योंकि बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब तक पहुंचने में जहां फिल्मों को कई हफ्ते लगते रहे हैं, वहीं धुरंधर 2 ने यह मुकाम बेहद कम समय में हासिल कर लिया।

ये भी पढ़े : Andhra Pradesh Bus Accident : भीषण टक्कर के बाद धधकी बस, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल

तुलना करें तो Jawan को यह आंकड़ा पार करने में 25 दिन लगे थे, जबकि Stree 2 और Chhaava जैसी फिल्मों को इससे भी अधिक समय लगा। वहीं, फिल्म के पहले भाग ने भी 19 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन सीक्वल ने उससे भी तेज रफ्तार पकड़ ली है।

हिंदी वर्जन में भी रिकॉर्ड के करीब

फिल्म के कुल 623 करोड़ नेट कलेक्शन (Dhruvandar 2 Box Office Collection) में से करीब 586 करोड़ रुपए केवल हिंदी वर्जन से आए हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि फिल्म जल्द ही हिंदी में भी 600 करोड़ क्लब में शामिल होकर Pushpa 2: The Rule का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन

धुरंधर 2 को विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 7 दिनों के भीतर 262 करोड़ रुपए से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यही वजह है कि फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि Pushpa 2: The Rule ने भी 7 दिनों में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

 

आगे और बढ़ेगी रफ्तार

गुरुवार को कई जगहों पर Ram Navami की छुट्टी और इसके बाद आने वाले वीकेंड का फायदा फिल्म (Dhruvandar 2 Box Office Collection) को मिलना तय माना जा रहा है। ऐसे में दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। डायरेक्टर Aditya Dhar की दमदार कहानी और रणवीर सिंह की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

 

ये भी पढ़े : Thama World Television Premiere : सुपरनैचुरल रोमांस फिल्म ‘थामा’ का टीवी प्रीमियर होने वाला है खास


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading