PM Kisan Samman Nidhi : 22वीं किश्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को 498.83 करोड़ रुपये मिले।

By admin
5 Min Read
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किश्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

इस राशि के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में कुल 498.83 करोड़ रुपये की राशि पहुंची है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के माध्यम से किसानों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी कृषि गतिविधियों को मजबूती मिल रही है।

PM Kisan Samman Nidhi हर वर्ष तीन किश्तों में कुल 6 हजार

राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन प्रदेश के किसान भाइयों और बहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के माध्यम से किसानों को हर वर्ष तीन किश्तों में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो उनके परिश्रम और योगदान के सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत 11 हजार 283 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद किसानों को सबसे पहले बोनस राशि दी गई और 13 लाख किसानों के खातों में 3 हजार 716 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इसके साथ ही किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि होली से पहले अंतरित की गई। यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PM Kisan Samman Nidhi रागी और कपास जैसी फसलों को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कृषि पंपों को मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिसके लिए इस वर्ष के बजट में 5 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से अगले दो वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार का मानना है कि इन प्रयासों से कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में लगातार वृद्धि होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading