DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट
गरीब किसानों को छोड़ रसूखदारों को फायदा मिलने का आरोप, जनदर्शन पहुंचे किसानों ने निष्पक्ष जांच और सभी पात्र किसानों को स्प्रेयर मशीन देने की मांग उठाई।
DMF Sprayer Machine Distribution खरीफ सीजन की धान बुआई अंतिम चरण में है और किसान फसल की देखभाल की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच डीएमएफ (DMF) मद से स्प्रेयर मशीन वितरण को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को कृषि विभाग द्वारा कुछ किसानों को स्प्रेयर मशीन वितरित की गई, लेकिन मंगलवार को मशीन से वंचित किसान सीधे कलेक्टर जनदर्शन पहुंच गए। किसानों ने आरोप लगाया कि जरूरतमंदों को नजरअंदाज कर प्रभावशाली और चहेते लोगों को स्प्रेयर मशीन (DMF Sprayer Machine Distribution) का लाभ दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Barbati Farming : मचान विधि से करें बरबटी की खेती, मिलेगा बंपर फायदा
कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत बिलाईगढ़-ए के किसान अनिल कुमार साहू, संजय पटेल और सत्येंद्र पटेल कलेक्टर पदमिनी भोई से मिले। किसानों ने बताया कि शासन की किसान हित योजना के तहत अब तक उन्हें निःशुल्क स्प्रेयर मशीन नहीं मिली है।
किसानों ने बताया कि एक दिन पहले बरमकेला कृषि विभाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के सरपंच उज्ज्वल मिरी और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बिलाईगढ़-ए के कौशल पटेल, साधुराम कोडाकू, अनिरुद्ध पटेल, ठाकुर सिंह, तीरथ साहू, संतोष यादव सहित अन्य किसानों को स्प्रेयर मशीन (DMF Sprayer Machine Distribution) वितरित की गई, जबकि कई पात्र किसान लाभ से वंचित रह गए। किसानों ने डीएमएफ मद से उन्हें भी स्प्रेयर मशीन उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने जल्द मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें : Telegram App Return : अब फिर बहाल हुआ टेलीग्राम, जानिए क्यों सरकार ने ऐप स्टोर से हटाया था
सिफारिश से तैयार हो रही सूची का आरोप
वंचित किसानों का आरोप है कि स्प्रेयर मशीन (DMF Sprayer Machine Distribution) वितरण से पहले प्रत्येक क्लस्टर में सरपंच और बीडीसी सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। उनका कहना है कि सूची में वास्तविक जरूरतमंद किसानों के बजाय प्रभावशाली और चहेते लोगों के नाम शामिल कर दिए जाते हैं।
किसानों का दावा है कि इसी वजह से छोटे और गरीब किसान योजना के लाभ से वंचित रह रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पात्रता के बजाय सिफारिश के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा तो किसान हितैषी योजनाओं का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : Shashank Singh News : आईपीएल में पंजाब के लिए खेलने वाले शशांक ने छोड़ा छत्तीसगढ़, सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप
गरीब किसानों को मिले प्राथमिकता
जनदर्शन पहुंचे किसानों ने कलेक्टर से पूरे वितरण की निष्पक्ष जांच कराने और सभी पात्र किसानों को स्प्रेयर मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के इस महत्वपूर्ण समय में स्प्रेयर मशीन किसानों के लिए बेहद जरूरी है और इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Raipur Six Lane : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्स लेन, आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट
DMF Sprayer Machine Distribution संपन्न किसानों को बांटी जा रही मशीन
किसान अनिल कुमार साहू ने कहा कि स्प्रेयर मशीन (DMF Sprayer Machine Distribution) गरीब और कमजोर किसानों को मिलनी चाहिए, लेकिन इसका लाभ आर्थिक रूप से संपन्न और प्रभावशाली किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमने कलेक्टर को मांग पत्र देकर निष्पक्ष जांच और पात्र किसानों को स्प्रेयर मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करेगा और वास्तविक किसानों को न्याय मिलेगा।











