छत्तीसगढ़

Bonda-Pihra Road News : तीन साल में उखड़ गई सीसी सड़क, गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल

Bonda-Pihra Road News लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत वर्ष 2023 में निर्मित बोंदा-पिहरा पहुंच मार्ग की सीसी सड़क अब पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। निर्माण के महज तीन वर्ष बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। बड़े-बड़े गड्ढे, बाहर निकली सरिया और बरसात में जमा कीचड़ के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत बोंदा साप्ताहिक बाजार से ग्राम पिहरा तक जाने वाले इस मार्ग पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है। यही रास्ता स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए उपयोग में आता है, लेकिन सड़क की खराब हालत अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

घटिया निर्माण बना वजह

ग्रामीणों का आरोप है कि पिहरा सड़क (Bonda-Pihra Road News) के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। परिणामस्वरूप सीसी सड़क की सीमेंट और गिट्टी उखड़ चुकी है। कई स्थानों पर सड़क के भीतर डाली गई सरिया बाहर निकल आई है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

बोंदा-पिहरा मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की सड़क (PWD Road) की समय पर मरम्मत नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

रेत से भरे ट्रैक्टरों ने बढ़ाई सड़क की दुर्दशा

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत पिहरा के महानदी घाट से रेत का परिवहन इसी मार्ग से किया जाता है। दिन-रात ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टरों की आवाजाही के कारण सड़क (Bonda-Pihra Road News) तेजी से टूटती चली गई। भारी वाहनों के दबाव से सीसी सड़क जगह-जगह धंस गई और पूरी सतह उखड़ गई। वहीं सड़क पर गिरने वाली रेत के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी Bonda-Pihra Road News

बोंदा ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 और 2 के रहवासी इस सड़क का उपयोग रोज करते हैं। सड़क पर चारों ओर फैले कीचड़ और गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। बरसात के दिनों में कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे सुरक्षित घर लौट आएं, यही सबसे बड़ी चिंता बनी रहती है।

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क (Bonda-Pihra Road News) की तत्काल मरम्मत कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

साथ ही रेत से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर भी सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क यदि तीन वर्ष में ही टूट जाए तो निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच (Bonda-Pihra Road News) कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button