खेलछत्तीसगढ़

Gyaneshwari Yadav Silver Medal : कामनवेल्थ गेम्स-2026 में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी के रजत से चमका देश का मान

Gyaneshwari Yadav Silver Medal छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव जिले के भोंडिया गांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो में चल रहे कामनवेल्थ गेम्स-2026 में इतिहास रच दिया है। वेटलिफ्टिंग की महिलाओं की 53 किलोग्राम स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी ने 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में उतरी 23 वर्षीय खिलाड़ी की इस उपलब्धि से प्रदेश और देश का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने ज्ञानेश्वरी को बधाई दी है।

छोटे गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची ज्ञानेश्वरी

ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav Silver Medal) की सफलता केवल एक पदक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा और संघर्ष की बड़ी कहानी है। सीमित संसाधनों वाले गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची ज्ञानेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से साबित किया कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहले प्रयास में 82 किलोग्राम वजन उठाया, इसके बाद 88 किलोग्राम का सफल प्रयास कर पदक की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। उनकी तकनीक, आत्मविश्वास और प्रदर्शन ने शुरुआत से ही पदक की उम्मीद जगा दी थी।

सात किलो से चूका स्वर्ण पदक

ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav Silver Medal) ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली डिडिह ने 206 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में केवल सात किलोग्राम का अंतर रहा। वहीं कनाडा की रेबेका ग्रौल्क्स ने 176 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। ज्ञानेश्वरी ने क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। स्नैच और क्लीन एंड जर्क के शानदार तालमेल से उन्होंने कुल 199 किलोग्राम का स्कोर बनाया।

लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रहीं नाम

ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav Silver Medal) वर्तमान में पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में प्रशिक्षण ले रही हैं। वर्ष 2022 में ग्रीस में आयोजित जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई थी।

इसके बाद उन्होंने लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें सहायक उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया था।

पहला पदक बना सफलता का टर्निंग प्वाइंट

ज्ञानेश्वरी के खेल सफर की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई, जब उन्होंने दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला कांस्य पदक जीता था। यह उपलब्धि उनके परिवार के लिए बड़ा विश्वास लेकर आई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वर्ष 2022 में कामनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर ज्ञानेश्वरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अब राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर उन्होंने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धियां Gyaneshwari Yadav Silver Medal

राष्ट्रमंडल खेल-2026, ग्लास्गो में 53 किग्रा वर्ग में रजत पदक।
स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा वजन उठाया।
कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
2022 जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
2022 कामनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर वर्ग में स्वर्ण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button