Scrap Load Truck : प्लांट में खपाने चुपके से ले जा रहा था 23 टन कबाड़ लोड ट्रक, कोतरा रोड पुलिस ने जब्त किया वाहन

Scrap Load Truck : अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने बीती रात भारी मात्रा में कबाड़ का अवैध परिवहन पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक ट्रक से 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। साथ ही दस लाख रुपये कीमती ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जिले के सभी थानाक्षेत्रों में जुआ-सट्टा, शराब और कबाड़ Scrap Load Truck माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी सिलसिले में थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबाधाम की ओर से एक ट्रक बिना दस्तावेज के कबाड़ लेकर घरघोड़ा की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बाबाधाम चौक के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक JH 02 AB 7328 को रोका।

जांच में चालक निरंजन सिंह पिता नागा सिंह (60 वर्ष), निवासी वाजिदपुर, थाना नयागांव, जिला छपरा बिहार, कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। Scrap Load Truck कबाड़ का वजन कराने पर 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप निकला, जिसकी कीमत 6,93,600 रुपये आंकी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर कबाड़ को चोरी की संपत्ति के आधार पर ट्रक समेत जप्त कर लिया। आरोपी चालक निरंजन सिंह पर इस्तगासा  धारा 35(क), (ड) बीएनएसएस व 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

Back to top button