CG Patwari Recruitment 2026 : सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद समेत इन जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

CG Patwari Recruitment 2026  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटवारी भर्ती (CG Patwari Recruitment 2026) के तहत राजस्व विभाग में 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को शासन ने मंजूरी दे दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 6 सितंबर 2026 को भर्ती की स्वीकृति का आदेश जारी किया है। भर्ती निर्धारित सेवा भर्ती नियमों और प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार होगी।

पटवारी के पदों पर सीधी भर्ती (CG Patwari Recruitment 2026) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापमं) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद सीजी व्यापमं के पोर्टल पर शुरू होगी। हालांकि अभी आवेदन की तारीख और भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

CG Patwari Recruitment 2026 26 जिलों में भरे जाएंगे 200 पद

शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश के 26 जिलों में पटवारी के कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इनमें सबसे ज्यादा 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, उत्तर बस्तर कांकेर और सक्ती में 10-10 पद हैं। जशपुर और राजनांदगांव में क्रमश: आठ-आठ पद, जबकि कोरबा और जांजगीर-चांपा में सात-सात पद स्वीकृत हैं।

 

यह भी पढ़ें : School Education Department Transfer : स्कूल शिक्षा विभाग में 13 अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

 

लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को मौका

राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को पटवारी भर्ती (CG Patwari Recruitment 2026) के जरिए सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन आने की संभावना है। खासकर उन जिलों के उम्मीदवारों के लिए मौका महत्वपूर्ण है, जहां सबसे अधिक पद स्वीकृत किए गए हैं।

 

आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं

सरकार ने 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी (CG Patwari Recruitment 2026) दे दी है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। शासन के आदेश में आवेदन की अंतिम तारीख और परीक्षा की समय-सारिणी का उल्लेख नहीं है।

अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना होगा। नोटिफिकेशन आने के बाद ही शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की अंतिम तारीख की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर, रायगढ़ मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने हाई रिस्क आपरेशन में बचाई जान

सीजी व्यापमं के जरिए होगी परीक्षा

पटवारी पदों के लिए चयन प्रक्रिया सीजी व्यापमं भर्ती (CG Patwari Recruitment 2026) के माध्यम से होगी। भर्ती प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन का लिंक सीजी व्यापमं के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद निर्धारित समय सीमा में आवेदन करें।

जिलेवार कितने पद

जिलापद
बलौदाबाजार-भाटापारा5
सारंगढ़-बिलाईगढ़15
गरियाबंद15
धमतरी4
महासमुंद5
दुर्ग3
बालोद15
बेमेतरा15
राजनांदगांव8
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी10
कबीरधाम (कवर्धा)10
कोंडागांव2
उत्तर बस्तर कांकेर10
नारायणपुर2
सुकमा2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही5
मुंगेली5
कोरबा7
रायगढ़6
जांजगीर-चांपा7
सक्ती10
बलरामपुर-रामानुजगंज10
जशपुर8
कोरिया2
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर4
कुल200
Back to top button