DC vs KKR : फिन एलन के तूफान में उड़ी दिल्ली, KKR ने लगाई जीत का चौका

DC vs KKR IPL 2026 : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (8 मई) को (DC vs KKR) दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस अहम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी। प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC vs KKR) ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके लगाए। वहीं कैमरून ग्रीन ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) की यह लगातार चौथी जीत रही। हालांकि मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज की हैं और उसके खाते में 8 अंक हैं। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबलों में 4 जीत हासिल की है और उसके 9 अंक हो गए हैं।

केकेआर की हुई खराब शुरूआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR)  की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी केवल 1 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय टीम का स्कोर 31 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला और दिल्ली के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी।

Image

ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी DC vs KKR

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही थी। केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राहुल 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बने। इसके बाद कैमरून ग्रीन ने नीतीश राणा को 8 रन पर आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। सलीम रिजवी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 3 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए।

सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह अनुकूल रॉय की गेंद पर आउट हो गए। अनुकूल ने इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स को भी 2 रन पर बोल्ड कर दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दीं। एक समय दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 74 रन था, लेकिन इसके बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए और स्कोर 89 रन पर 5 विकेट हो गया।

आशुतोष ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

इसके बाद आशुतोष शर्मा और कप्तान अक्षर पटेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई, जिससे दिल्ली (DC vs KKR) सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 11 रन बनाए और वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए। वहीं आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया। उसी ओवर में मिचेल स्टार्क भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

 

 

 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 : पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग -11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.

 

 

Back to top button