स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड की सराहनीय पहल सेंद्रीपाली में 14 फरवरी को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों द्वारा होगा इलाज ।

Rajdhani times chhattisgarh :-रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 फरवरी को ग्राम सेंद्रीपाली मिलन चौक में आयोजित होगा।

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि शिविर में कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण प्रधान (एम.बी.बी.एस, एफ आई एच) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चपले के जनरल प्रैक्टिशनर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्लांट ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

शिविर के दौरान न केवल मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा, बल्कि उन्हें डॉक्टरों द्वारा परामर्श दी गई आवश्यक दवाइयां भी संस्थान की ओर से पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। स्काई एलॉयज प्लांट प्रबंधन ने आसपास के ग्रामवासियों और क्षेत्र की जनता से विशेष अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएं। प्रबंधन का कहना है कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के विकास और खुशहाली में अपना योगदान देते रहेंगे।

Back to top button