बड़ी खबर

Raigarh News: “ऑपरेशन संवेदना” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी: रायपुर से सकुशल दस्तयाब हुई 6 महीने से लापता नाबालिग बालिका, मासूम की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 2 दरिंदे गिरफ्तार

Raigarh News :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन संवेदना” के तहत महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना पूंजीपथरा पुलिस ने लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय बालिका को रायपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है, दोनों युवकों ने बालिका का शारीरिक शोषण किया जिन्हें कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई थी नाबालिग

जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर 2025 को थाना पूंजीपथरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बताया कि उसके बेटे ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक घर आकर बालिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button