Trisha Krishnan Saree Look : CM विजय के कार्यक्रम में मां की साड़ी पहनकर पहुंचीं तृषा, खुद किया मेकअप

तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan Saree Look) अपने सादगी भरे ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

preview

कार्यक्रम में तृषा ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। खास बात यह है कि यह साड़ी किसी डिजाइनर की नहीं, बल्कि उनकी मां की है।preview

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant’s Records : एक छक्के से पंत ने गेल-गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, रचा नया इतिहास

मां की साड़ी ने बनाया लुक खास

तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan Saree Look) ने कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो पीली साड़ी पहनी थी, वह उनकी मां की है। यही वजह है कि यह साड़ी उनके लिए बेहद खास है। मां की साड़ी को तृषा ने हरे रंग के ब्लाउज के साथ पहना और बेहद सादगी भरा अंदाज अपनाया।

preview

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War : यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, मिसाइल फैक्ट्री स्वाहा

preview

खुद किया अपना मेकअप

तृषा (Trisha Krishnan Saree Look) ने अपने पूरे लुक को खुद तैयार किया। उन्होंने भारी मेकअप के बजाय हल्का मेकअप चुना। आंखों में काजल, कानों में झुमके, हाथों में कंगन और बालों में गजरे ने उनके देसी लुक को और खूबसूरत बना दिया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि उन्होंने अपना मेकअप खुद किया था।

preview

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

तस्वीरों में तृषा (Trisha Krishnan Saree Look) कभी कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं तो कभी गजरे और झुमकों को फ्लॉन्ट करती दिखीं। कुछ तस्वीरों में वह आईने के सामने तैयार होती हुई भी नजर आईं। उनका नेचुरल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

preview

यह भी पढ़ें : Job Fair 2026 : 10वीं-12वीं वालों के लिए खुला नौकरी का रास्ता, 117 पदों पर सीधी भर्ती

preview

Trisha Krishnan Saree Look  फैंस ने जमकर की तारीफ

तृषा की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स ने उनकी जमकर तारीफ की। लोगों ने उनके ट्रेडिशनल लुक को पसंद करते हुए उन्हें गॉर्जियस बताया। 43 साल की तृषा के लुक और खूबसूरती की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।

preview

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ‘करुप्पू’ के बाद वह चिरंजीवी के साथ ‘विश्वंभरा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनके कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनका फैंस को इंतजार है।

preview

 

Back to top button