Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना (Chhattisgarh Road Accident) सामने आई। यहां नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के नथिया नवागांव गांव के समीप हुआ।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चरामा क्षेत्र के उदकुड़ा गांव का मांडवी परिवार एक विवाह कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से जबरदस्त भिड़ंत (Chhattisgarh Road Accident) हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Chhattisgarh Road Accident  एक मासूम समेत 6 लोगों की मौके पर मौत

इस भीषण दुर्घटना (Chhattisgarh Road Accident) में एक कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच (Chhattisgarh Road Accident) जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

 

 

Back to top button