छत्तीसगढ़

Balrampur Laboratory Assistant Suspended : स्कूल में हंगामे पर और प्रभारी प्राचार्य से अभद्रता करने वाले 2 लैब सहायक निलंबित

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर (Balrampur Laboratory Assistant Suspended)  में अनुशासनहीनता के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विद्यालयीन समय के दौरान प्रभारी प्राचार्य और एक व्याख्याता के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो प्रयोगशाला सहायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच में सही पाए गए आरोप

विकासखंड शिक्षा अधिकारी, वाड्रफनगर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार 15 जुलाई 2026 को विषय कालखंड की समय-सारणी को लेकर प्रभारी प्राचार्य अनंत कुमार यादव तथा व्याख्याता इजहारूल हक अंसारी के साथ प्रयोगशाला सहायक अयोध्या प्रसाद यादव और विजय कुमार यादव ने अभद्र व्यवहार किया। जांच में दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई।

शैक्षणिक माहौल पर पड़ा असर

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण (Balrampur Laboratory Assistant Suspended) गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। अध्यापन कार्य बाधित हुआ और विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य शिक्षकों के बीच भी अनुशासन को लेकर गलत संदेश गया।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert Today  : बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट 

सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन

शिक्षा विभाग के अनुसार दोनों कर्मचारियों का कृत्य शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित अनुशासन, मर्यादा और सेवा आचरण के विपरीत पाया गया। प्रथम दृष्टया यह मामला छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया।

Balrampur Laboratory Assistant Suspended तत्काल प्रभाव से निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई (Balrampur Laboratory Assistant Suspended) करते हुए नियम-9(1)(क) के अंतर्गत अयोध्या प्रसाद यादव और विजय कुमार यादव, दोनों प्रयोगशाला सहायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रामचंद्रपुर रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचंद्रपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता (Balrampur Laboratory Assistant Suspended) के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh New Syllabus : छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं का बदलेगा सिलेबस, 3 महीने में तैयार होंगी नई किताबें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button