भारतीय टीम का आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शानदार प्रदर्शन जारी है। 12 फरवरी (गुरुवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 116 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान बरकरार रखा।
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेल रही भारतीय टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका को 29 रनों से हराया था। इस बड़ी जीत के बाद भारत अंकतालिका में पाकिस्तान को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है।
अब टीम इंडिया 15 फरवरी (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
नामीबिया के खिलाफ इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। उन्होंने 52 रनों की उपयोगी पारी खेलने के साथ दो महत्वपूर्ण विकेट भी झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।
वहीं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने मात्र 7 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह धराशायी कर दिया। भारत का यह संतुलित प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में उसकी मजबूत दावेदारी को दर्शाता है।
T20 World Cup 2026 भारत की सबसे बड़ी जीत
यह जीत रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई है। इससे पहले 2012 में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों की जीत भारत की सर्वश्रेष्ठ जीत थी। अब 93 रन की जीत के साथ भारतीय टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस उपलब्धि ने टीम के आत्मविश्वास को और भी ऊंचा कर दिया है, खासकर ऐसे समय में जब टूर्नामेंट का हर मुकाबला निर्णायक बनता जा रहा है ।
लगातार 10वीं जीत वाली पहली टीम
इतना ही नहीं, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार 10 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है। 2024 संस्करण के दौरान भारत ने लगातार 8 मैच जीते थे और मौजूदा टूर्नामेंट में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर उसने यह आंकड़ा 10 तक पहुंचा दिया। यह उपलब्धि अपने आप में ऐतिहासिक है और दर्शाती है कि टीम निरंतरता के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में यह सिलसिला भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बना रहा है।
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं थी, लेकिन ईशान किशन और संजू सैमसन ने जिस तरह शुरुआत दी, उससे स्कोर मजबूत बना। शुरुआती झटकों के बाद शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या की साझेदारी निर्णायक साबित हुई। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी और वरुण चक्रवर्ती-अक्षर पटेल की जोड़ी ने विपक्ष को संभलने का मौका नहीं दिया।
T20 World Cup 2026 जीत के बाद कप्तान ने कहा
सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि टीम संतुलित नजर आ रही है और हर खिलाड़ी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। हार्दिक पंड्या नई गेंद से लेकर डेथ ओवरों तक प्रभावी रहे हैं। जिस आत्मविश्वास के साथ टीम मैदान में उतर रही है, वह आगे के मुकाबलों के लिए सकारात्मक संकेत है। अब सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर हैं। यदि भारतीय टीम अपनी लय बरकरार रखती है, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में उसका सफर और भी ऐतिहासिक हो सकता है।
सबसे तेज 100 रन
भारतीय टीम ने इस मैच में 6.5 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार किया। यह यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन हैं।
बेस्ट पॉवरप्ले
टीम ने इस मुकाबले में पॉवरप्ले यानि शुरुआत के 6 ओवर में 86 रन बनाए। यह टी 20 वर्ल्डकप के इतिहास में टीम इंडिया का बेस्ट पॉवरप्ले स्कोर है। साथ ही यह इस वर्ल्डकप का भी बेस्ट पॉवरप्ले स्कोर है।
टी20 विश्व कप में लगातार सबसे अधिक जीत
10*- भारत (2024-2026)
8- साउथ अफ्रीका (2024)
8- ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
7- इंग्लैंड (2010-2012)
7- भारत (2012-2014)







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




