छत्तीसगढ़

Patwari Suspension Balodabazar : सरकारी काम ठप कर गायब हुआ पटवारी, एसडीएम ने किया सस्पेंड

Balodabazar News : जिले में प्रशासनिक अनुशासन (Patwari Suspension Balodabazar) को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम सिमगा ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के राजस्व अनुभाग सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम धोधा के पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित थे। यह मामला लंबे समय से अधिकारियों के संज्ञान में था, जिसके चलते प्रशासनिक कार्रवाई (Patwari Suspension Balodabazar) को अंजाम दिया गया।

बताया गया है कि पटवारी की लगातार अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। राजस्व से जुड़े मामलों में देरी और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया। यह कार्रवाई सरकारी कार्यों में लापरवाही (Patwari Suspension Balodabazar) के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

तहसील कार्यालय किया गया अटैच Patwari Suspension Balodabazar

एसडीएम सिमगा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि संबंधित पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 के प्रतिकूल पाया गया है। इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई (Patwari Suspension Balodabazar) की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

निलंबन अवधि के दौरान पटवारी चंद्रप्रकाश का मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है। साथ ही इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी प्रदान की जाएगी। प्रशासन की यह कार्रवाई अनुशासनहीनता (Patwari Suspension Balodabazar) के मामलों में सख्ती की ओर इशारा करती है।

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर चर्चा है कि आने वाले समय में अन्य लापरवाह कर्मचारियों पर भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन अब स्पष्ट कर चुका है कि कार्य में लापरवाही और बिना सूचना अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button