Rajasthan Royals vs Mumbai Indians : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 13वां मुकाबला (RR vs MI) आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. लेकिन बारिश के चलते ये मुकाबला केवल 11-11 ओवरों का खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बता दें कि गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते ये मुकाबला करीब 2.30 घंटे की देरी से शुरू हुआ है. राजस्थान की बल्लेबाजी जारी है.
11 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. यशस्वी ने पहले ही ओवर में दीपक चाहर को 22 रन ठोक दिए. वहीं, वैभव ने बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला. इसके बाद दोनों रुके नहीं. तीसरे ही ओवर में राजस्थान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया.
राजस्थान को पहला झटका 5वें ओवर में लगा जब शार्दुल ठाकुर ने वैभव का विकेट झटका. वैभव के बल्ले से 14 गेंद में 39 रन आए. अपनी पारी में वैभव ने 1 चौका और 5 छक्का जड़ा. वहीं, राजस्थान को दूसरा झटका छठे ओवर में लगा जब ध्रुव जुरेल आउट हो गए. जुरेल केवल 2 रन बना सके. लेकिन यशस्वी ने इसी बीच तूफानी फिफ्टी जड़ी.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 13वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेला जाना है। मैच से पहले गुवाहाटी का मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन मैदान गीला होने के कारण निर्धारित समय तक टॉस नहीं हो सका। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने में जुटा हुआ है। एक दिन पहले भी बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द करना पड़ा था, जिससे इस मैच पर भी मौसम का खतरा बना हुआ है।
आरआर ने जीते लगातार दो मैच RR vs MI
राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है। पहले मैच में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में मैच अपने नाम किया। लगातार जीत के बाद टीम का मनोबल ऊंचा है और वह इस मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। )
एमआई को पिछले मैच में मिली थी हार RR vs MI
मुंबई इंडियंस (RR vs MI) की बात करें तो टीम को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या बीमारी की वजह से नहीं खेल पाए थे और उनकी कमी साफ दिखाई दी थी। हालांकि अब हार्दिक फिट बताए जा रहे हैं और राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उनकी वापसी की संभावना है, भले ही वे अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए हों। टीम प्रबंधन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर संतुलन मजबूत करना चाहेगा।
मुंबई इंडियंस के लिए अवे रिकॉर्ड भी चिंता का विषय रहा है। 2023 के बाद से टीम ने घर से बाहर खेले गए 24 मुकाबलों में से केवल 9 मैच जीते हैं। इस दौरान उनका विन-लॉस रेशियो भी कमजोर रहा है। राजस्थान रॉयल्स इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। हालांकि कागजों पर मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत नजर आती है और इसे 2020 के बाद सबसे संतुलित टीम माना जा रहा है। (RR vs MI)
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस को मामूली बढ़त हासिल है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। हालांकि 2021 के बाद से मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 8 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जिससे मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे।

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


