छत्तीसगढ़मौसम

Bilaspur Rain News : न्यायधानी बना जलनगर… सड़कों पर चली नावें, घरों में 4 फीट तक भरा पानी

लगातार हो रही भारी बारिश (Bilaspur Rain News) ने बिलासपुर जिले में हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के कारण सड़कों पर नावें चलानी पड़ीं, हजारों घरों में चार फीट तक पानी भर गया और लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी। प्रशासन और एसडीआरएफ ने बोट और ट्रैक्टर की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

24 घंटे में 415.6 मिमी बारिश, फिर बिगड़े हालात

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर जिले में 415.6 मिमी बारिश (Bilaspur Rain News) दर्ज की गई। वहीं जांजगीर-चांपा में 170 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 75 मिमी, मुंगेली में 59 मिमी और कोरबा में 47 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

शनिवार सुबह मौसम साफ होने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर बाद फिर तेज बारिश शुरू होने से जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई।

 

घरों में चार फीट पानी, सड़कों पर चली नावें

तिफरा, जरहाभाठा, तालापारा, दयालबंद और सरकंडा समेत कई इलाकों में जलभराव (Bilaspur Rain News) के कारण घरों में चार फीट तक पानी भर गया। लाखों रुपये का घरेलू सामान बर्बाद हो गया और कई परिवारों को छतों पर शरण लेनी पड़ी।

तेज बहाव के कारण कई वाहन पानी में बह गए। जलमग्न कॉलोनियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन और एसडीआरएफ ने बोट और ट्रैक्टर से रेस्क्यू अभियान चलाया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जहां भोजन की व्यवस्था की गई।

 

30 घंटे तक आधा शहर रहा अंधेरे में

दर्जनों ट्रांसफार्मर पानी में डूबने से शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति (Bilaspur Rain News) 30 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। वहीं कलेक्टर ने जलभराव वाले क्षेत्रों के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

 

बाजार और उद्योगों को भी भारी नुकसान

व्यापार विहार सहित शहर के प्रमुख बाजारों में पानी भरने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। सिलपहरी और सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्रों के कई कारखानों में पानी घुसने से मशीनें और कच्चा माल खराब हो गया। उद्योग संगठनों ने ड्रेनेज सिस्टम की खामियों और गलत लेवलिंग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

 

Bilaspur Rain News बाढ़ में फंसे 25 ग्रामीणों का रेस्क्यू

लगातार बारिश से लीलागर नदी में आई बाढ़ (Bilaspur Rain News) के कारण मस्तूरी तहसील के ग्राम रिसदा में 25 ग्रामीण फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों (Bilaspur Rain News) में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित परिवारों तक भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य जरूरी सहायता बिना किसी देरी के पहुंचाई जाए। साथ ही जलनिकासी, क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली और जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button