Chhattisgarh Breaking News : महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व (PMMVY Ranking 2026) को सुनिश्चित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि राज्य के प्रशासनिक समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।
जारी राष्ट्रीय रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़ ने योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। राज्य में कुल 93.37 प्रतिशत नामांकन दर्ज किया गया, जबकि स्वीकृति दर 83.87 प्रतिशत रही। इसके साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान की दर 93.95 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो योजनाओं के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY Ranking 2026) में छत्तीसगढ़ ने अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
ये भी पढ़े : PM Surya Ghar Yojana Scam Investigation : खबर का असर! किसानों की आईडी लॉक मामले में जांच टीम गठित, वेंडर पर कार्रवाई की तैयारी
PMMVY Ranking 2026 लंबित प्रकरणों की दर केवल 7.07 प्रतिशत
रिपोर्ट के अनुसार 30 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों की दर केवल 7.07 प्रतिशत और लंबित शिकायत दर 4.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि योजनाओं की मॉनिटरिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और समयबद्ध कार्यप्रणाली के कारण राज्य यह उपलब्धि हासिल कर पाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह की तुलना में छत्तीसगढ़ ने 6 स्थानों की छलांग लगाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है, जिससे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY Ranking 2026) के क्रियान्वयन में राज्य की दक्षता स्पष्ट होती है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY Ranking 2026) में छत्तीसगढ़ का पहला स्थान राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों और जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
प्रदेश में 1,86,586 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और विभागीय टीम के समन्वय के कारण ही छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय कर्मचारियों की मेहनत से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY Ranking 2026) का लाभ तेजी से पात्र महिलाओं तक पहुंच रहा है।
मंत्री राजवाड़े ने योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 1,86,586 गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पंजीकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा अब तक 72 करोड़ 24 लाख 89 हजार रुपये की राशि सीधे पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।
ये भी पढ़े : Atal Vihar Housing Scheme : सारंगढ़ अटल विहार कॉलोनी में आवास खरीदने का मौका, हाउसिंग बोर्ड लगा रहा शिविर

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


