PM Surya Ghar Yojana : लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, अफसरों को नोटिस, केजव्हील वाहनों पर होगी कार्रवाई

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में लक्ष्य से पिछड़ रहे विभागों पर कलेक्टर का सख्त तेवर सामने आया। समय-सीमा बैठक में लापरवाही उजागर होने पर अधिकारियों की खुली क्लास ली गई। अनुपस्थित अफसरों को नोटिस, सड़कों की सुरक्षा और किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए।

By admin
4 Min Read
PM Surya Ghar Yojana
Highlights
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ढिलाई पर कलेक्टर का सख्त रुख
  • टीएल बैठक से नदारद अधिकारियों को नोटिस जारी
  • सड़कों पर केजव्हील और खुदाई करने वालों पर सीधी कार्रवाई के निर्देश

Sarangarh Bilaigarh News : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के क्रियान्वयन में गंभीरता नहीं दिखाने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला स्तर के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता विद्युत, सभी नगर पालिका अधिकारियों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत देने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर भी कलेक्टर (PM Surya Ghar Yojana) ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थिति प्रशासनिक लापरवाही मानी जाएगी और भविष्य में ऐसे मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) को लेकर कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी स्वयं अपने कार्यालयों, शासकीय भवनों और घरों में सोलर सेटअप लगाकर उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि आम नागरिकों में योजना के प्रति विश्वास बढ़े और अधिक से अधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सकें।

बैठक में नवनिर्मित सड़कों को क्षति पहुंचाने के मामलों पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। पाइपलाइन, बीएसएनएल, जिओ और एयरटेल के फाइबर के नाम पर सड़कों को खोदने पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना एसडीएम की अनुमति के कोई भी एजेंसी सड़क में खुदाई नहीं करेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रबी फसल के मौसम में सड़कों पर केजव्हीलयुक्त ट्रैक्टर चलाने से हो रही सड़क क्षति को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने सभी केजव्हील बनाने वाले दुकानदारों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़कों पर केजव्हील का उपयोग करने वाले किसानों को अनिवार्य रूप से आयरन पट्टी लगानी होगी। निर्देशों का पालन नहीं करने पर थाना प्रभारी और तहसीलदार के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को एग्रीस्टेक पंजीयन (PM Surya Ghar Yojana) को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक में फसल पंजीयन (PM Surya Ghar Yojana) की तरह ही भविष्य की सभी योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और मैदानी अमले को पूरी जानकारी दी जाए।

इसके अलावा फाइलेरिया की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी नगर पालिका अधिकारियों और जनपद पंचायत सीईओ को सड़क किनारे एवं नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

 

 

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading