Kotra Road Police :- महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़ :-23 सितंबर। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान लाला साहू उर्फ बालकदास साहू पिता स्व. जयकरण साहू उम्र 43 वर्ष निवासी किरोड़ीमलनगर, थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई है।
मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो दिन पहले आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की थी, जिस पर कोतरारोड़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की थी। उसी विवाद को लेकर 21 सितंबर की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को मेरे खिलाफ थाना में शिकायत की है कहकर धमकी देते हुए उस पर बुरी नीयत से छेड़छाड़ की, गंदी-गंदी गालियां दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की । घटना को पीड़िता के पति और आसपास मौजूद लोगों ने देखा तथा बीच-बचाव भी किया ।
महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 422/2025 धारा 296, 115(2), 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लाला साहू को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया। महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, महिला उप निरीक्षक कुसुम केवर्त, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, चुड़ामणी गुप्ता की अहम भूमिका रही ।

Back to top button