Krishak Unnati Yojana : किसानों के खाते में आएंगे 15,000 रुपये प्रति एकड़! 31 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम

छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के बजाय दूसरी फसल लगाने पर (Krishak Unnati Yojana) के तहत प्रति एकड़ 15,000 रुपये तक की सहायता राशि मिल सकती है। अगर आप भी इस सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन की अंतिम तारीख जरूर जान लें। खरीफ वर्ष 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Voter List 2027 : बदल सकता है आपका वोटिंग बूथ, इस दिन आएगी नई मतदाता सूची, देखें पूरा शेड्यूल

दूसरी फसल लगाने पर कितनी मिलेगी राशि

 

कृषि विभाग के अनुसार, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana Chhattisgarh) के तहत सहायता दी जा रही है।

योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर दूसरी खरीफ फसल लगाने वाले किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, जो किसान पहले से दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों की खेती कर रहे हैं, उन्हें 10,000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि देने का प्रावधान है।

 

यह भी पढ़ें : Mahatari Jatan Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ सरकार दे रही 20,000, क्या आप भी उठा सकते हैं लाभ? जानें आवेदन का तरीका

 

बैंक खाते में आएगी सहायता राशि

योजना के तहत पात्र किसानों को सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी (DBT Farmer Assistance) व्यवस्था अपनाई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और खेती में विविधता बढ़ाना है।

 

यह भी पढ़ें :   Maruti Brezza Sales : मारुति की इस SUV की धूम, 15 लाख गाड़ियां बिकीं, शुरुआती कीमत 7.49 लाख

 

Krishak Unnati Yojana 31 तक कहां कराएं पंजीयन

कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana Registration) का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अपने क्षेत्र की नजदीकी सेवा सहकारी समिति में जाकर एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराया जा सकता है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर पंजीकरण कराएं, ताकि योजना के तहत मिलने वाली सहायता का लाभ लेने के लिए उनकी पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूरी हो सके।

 

यह भी पढ़ें : Marigold Farming Baloda Bazar : छत्तीसगढ़ में गेंदा फूल की खेती से किसान कमा रहे लाखों, 120 रुपये किलो बिक रहे फूल से एक एकड़ में 1.5 लाख तक लाभ

 

Krishak Unnati Yojana इन बातों का रखें ध्यान

  • धान के स्थान पर दूसरी खरीफ फसल लगाने पर सहायता राशि: 15,000 रुपये प्रति एकड़।
  • पहले से दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास उगाने वाले किसानों के लिए सहायता: 10,000 रुपये प्रति एकड़।
  • पंजीकरण की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026।
  • पंजीकरण का माध्यम: नजदीकी सेवा सहकारी समिति के जरिए एकीकृत किसान पोर्टल।
  • सहायता राशि: पात्रता के अनुसार बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से।

 

 

यह भी पढ़ें :   Monalisa Teal Green Saree Look : मोनालिसा का नया ट्रेडिशनल अवतार, टील ग्रीन साड़ी में ढाया कहर

Back to top button