मनोरंजन

Pushpa 3 Rampage Release : पुष्पा 2’ के बाद अब ‘पुष्पा 3’ की तैयारी, अल्लू अर्जुन फिर करेंगे धमाका

Pushpa 3 Rampage Release Date : अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 3 Release Date) पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए दुनियाभर में करीब 1,750 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी अपने तीसरे चैप्टर ‘पुष्पा 3 – द रैम्पेज’ के साथ लौटने की तैयारी में है। निर्माता ने बताया है कि फिल्म को साल 2028 में रिलीज करने की योजना है।

‘पुष्पा 3 – द रैम्पेज’ कब हो रही रिलीज Pushpa 3 Rampage Release

‘पुष्पा 2 – द रूल’ की सफलता के बाद तीसरे पार्ट की योजना बनाई गई है। मीडिया से बातचीत में निर्माता रविशंकर ने खुलासा किया कि ‘पुष्पा 3’ को 2028 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में देरी की वजह अल्लू अर्जुन के पहले से तय प्रोजेक्ट बताए जा रहे हैं। अभिनेता पहले निर्देशक एटली के साथ फिल्म करेंगे और इसके बाद त्रिविक्रम के साथ काम करेंगे। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को पूरा होने में करीब दो साल लगने की उम्मीद है। (Pushpa 3 Release Date) इसके अलावा ‘पुष्पा’ के निर्देशक सुकुमार भी तीसरे पार्ट से पहले अपने अगले प्रोजेक्ट में राम चरण के साथ काम करेंगे। इन सभी फिल्मों के बाद ही ‘पुष्पा 3’ पर काम शुरू होगा।

पुष्पा 2 से ज्यादा बड़ी होगी पुष्पा 3

फिल्म के डायलॉग राइटर श्रीकांत विसा ने हाल ही में बताया कि तीसरी फिल्म ‘पुष्पा 2’ से ज्यादा बड़ी और भव्य होगी। इसमें दर्शकों को और ज्यादा किरदार देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स विलेन के रोल के लिए किसी बड़े बॉलीवुड स्टार को लेने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (Pushpa 3 Release Date) बता दें कि पुष्पा फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत 2021 में ‘पुष्पा – द राइज़’ से हुई थी, जिसने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसके बाद ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग हासिल की और बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। अब ‘पुष्पा 3’ को लेकर फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button