रोजगार

Kendriya Vidyalaya Vacancy : केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

KVS Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी (Kendriya Vidyalaya Vacancy) के लिए आवेदन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बड़ी भर्ती का अवसर दिया है। संगठन की ओर से कुल 2499 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 12 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह भर्ती (Kendriya Vidyalaya Vacancy) केवल उन्हीं कर्मचारियों के लिए है, जो पहले से ही केंद्रीय विद्यालय संगठन में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर कार्यरत हैं। ऐसे में सभी आवेदनों का वेरिफिकेशन संबंधित कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 तक पूरी की जाएगी। भर्ती से संबंधित परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

इस तरह से बांटी गई हैं वैकेंसी

केंद्रीय विद्यालय संगठन की इस भर्ती (Kendriya Vidyalaya Vacancy) प्रक्रिया के तहत कुल 2499 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1712 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 525 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 262 पद आरक्षित किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

योग्यता पर देना होगा विशेष ध्यान

केंद्रीय विद्यालय संगठन में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। पीजीटी पद के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड होना अनिवार्य है। टीजीटी पद के लिए ग्रेजुएशन, बीएड और सीटेट पेपर-2 उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं अन्य पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक रखी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

Kendriya Vidyalaya Vacancy क्या है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के अंतर्गत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, हेड मास्टर, टीजीटी, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन (LDE) के माध्यम से चयन किया जाएगा। वहीं फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर पदों के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपेटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इन पदों (Kendriya Vidyalaya Vacancy) पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक रजिस्ट्रेशन विवरण भरें, मांगी गई जानकारी अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button