Breaking News

Train Ticket Refund Rules 2026  : रेलवे ने बदले टिकट कैंसिलेशन नियम, अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड

Train Ticket Rules Update : रेल यात्रियों (Train Ticket Refund Rules 2026) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने ट्रेन टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन सिस्टम में बड़े बदलाव करते हुए नए नियम लागू कर दिए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Ashwini Vaishnaw) ने नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में इन सुधारों की घोषणा की।

“रिफॉर्म एक्सप्रेस” पहल के तहत लागू ये नियम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाए गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। खासतौर पर टिकट कैंसिलेशन और तत्काल बुकिंग से जुड़े नियम अब पहले से कहीं ज्यादा सख्त हो गए हैं।

अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड Train Ticket Refund Rules 2026

नए नियमों के अनुसार, अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा। इसके बाद टिकट कैंसिल करने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसका मतलब साफ है कि आखिरी समय में टिकट कैंसिल करने वालों को अब बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए यात्रियों को पहले से प्लानिंग करना जरूरी होगा।

रेलवे ने रिफंड के लिए नया स्ट्रक्चर भी जारी किया है

72 घंटे पहले कैंसिल: लगभग पूरा रिफंड (फिक्स चार्ज कटेगा)
72 से 24 घंटे के बीच: किराए का 25% कटेगा
24 से 8 घंटे के बीच: 50% तक कटौती
8 घंटे से कम: कोई रिफंड नहीं

तत्काल टिकट बुकिंग हुई और सख्त Train Ticket Refund Rules 2026

तत्काल टिकट में धांधली और कालाबाजारी को रोकने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा IRCTC सिस्टम में नई तकनीक लागू की गई है, जिससे एजेंट और बॉट्स के जरिए फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी। रेलवे ने करीब 3 करोड़ फर्जी अकाउंट भी हटाए हैं, जिससे असली यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

चार्ट पहले बनेगा, प्लानिंग होगी आसान

अब ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट पहले से ज्यादा जल्दी तैयार किया जाएगा। पहले यह चार्ट ट्रेन (Train Ticket Refund Rules 2026) के प्रस्थान से 4 घंटे पहले बनता था, लेकिन अब इसे 9 से 18 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इस बदलाव से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म हुई या नहीं। इससे वे समय रहते अपनी यात्रा की वैकल्पिक योजना बना सकेंगे ।

काउंटर टिकट अब कहीं से भी कैंसिल

रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत भी दी है। अब काउंटर से लिया गया टिकट देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से कैंसिल किया जा सकेगा। पहले यह सुविधा केवल उसी स्टेशन पर उपलब्ध थी, जहां से टिकट (Train Ticket Refund Rules 2026) खरीदा गया था। इस बदलाव से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो यात्रा के दौरान टिकट कैंसिल करना चाहते हैं।

ई-टिकट में TDR की झंझट खत्म

ई-टिकट कैंसिल करने पर अब यात्रियों को TDR (Ticket Deposit Receipt) भरने की जरूरत नहीं होगी। टिकट कैंसिल करते ही रिफंड अपने आप प्रोसेस हो जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। इसके साथ ही अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपनी सीट या क्लास अपग्रेड भी कर सकते हैं, जो पहले संभव नहीं था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button