छत्तीसगढ़

Instagram Abuse Fake Marriage : इंस्टा फ्रेंड बना दरिंदा, प्यार का झांसा देकर युवती की बिगाड़ी जिंदगी

Raigarh News : सोशल मीडिया (Instagram Abuse Fake Marriage) के माध्यम से बने रिश्ते ने एक युवती की जिंदगी को झकझोर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद एक किशोर ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई से समाज में महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों पर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

घटना की शिकायत 25 अगस्त को थाना पुसौर में दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम (Instagram Abuse, Fake Marriage) के माध्यम से एक किशोर से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आपसी निकटता भी हुई। लगभग एक माह पूर्व, जब युवती घर में अकेली थी, तब आरोपी किशोर उसके घर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी ने स्पष्ट इंकार कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पुसौर, निरीक्षक रामकिंकर यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। महिला विवेचक, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका के नेतृत्व में एफआईआर दर्ज करवाई गई और पीड़िता का बयान लिया गया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश दी गई, जहां उसकी नाबालिग होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में प्रस्तुत किया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक संध्या रानी कोका, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, योगेश उपाध्याय और आरक्षक ओश्निक विश्वास की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button