IB Security Assistant Tier 2 Admit Card 2026 : इंटेलिजेंसी ब्यूरो में असिस्टेंट सिक्योरिटी टियर 2 के (IB Security Assistant Tier 2 Admit Card 2026) पदों पर भर्ती की परीक्षा 22 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन देश के गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा किया जाता है। गृह मंत्रालय ने इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in और www.ncs.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती (IB Security Assistant Tier 2 Admit Card 2026) प्रक्रिया के जरिए 4,987 सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) के पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करा होगा।
परीक्षा की तारीख
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 परीक्षा 22 फरवरी 2026 को होने वाली है। एडमिट कार्ड में परीक्षा जगह, पता और दूसरे जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपने हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
(IB Security Assistant Tier 2 Admit Card 2026) कैसे डाउनलोड करें
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, “इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट (एग्जीक्यूटिव) के पदों के लिए ऑनलाइन एग्जामिनेशन कॉल लेटर” पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें, फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी रख लें।
प्रवेश पत्र में चेक करें सभी जरूरी डीटेल
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीख से पहले अपना आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और आगे इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उन्हें उस पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी हो, तो उन्हें जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
बिना एडमिट कार्ड परीक्षा देने की अनुमति नहीं
टियर 2 परीक्षा (IB Security Assistant Tier 2 Admit Card 2026) देने वाले उम्मीदवारों को हॉल टिकट पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना और परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके साथ ही एक असली फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) जरूर साथ रखें। परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचने की कोशिश करें ताकि किसी भी तरह की हड़बड़ी न हो
टियर 2 परीक्षा के बाद आगे क्या
टियर 2 की परीक्षा (IB Security Assistant Tier 2 Admit Card 2026) 22 फरवरी को होगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू और टियर 1 के नंबरों के आधार पर ही आखिरी चयन होगा। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


