सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

सारंगढ़-बिलाईगढ़
30.08.2026 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई। भारत माता चौक पर बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले चालकों पर कसा शिकंजा, 47 मामलों में 20,100 रु. का जुर्माना।

चालकों को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की दी गई हिदायत।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात सेल द्वारा सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस की टीम ने जिले के प्रमुख और व्यस्ततम चौराहों, विशेष रूप से भारत माता चौक पर सघन जांच अभियान चलाया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत और जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य और पुलिस की अपील

जांच अभियान के दौरान यातायात प्रभारी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बैठाने वालों, गलत तरीके से पार्किंग करने और यातायात संकेतों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि हेलमेट किसी चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की जीवन सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई का विवरण

आज की इस विशेष कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कुल 47 मामलों में 20,100 रुपये का चालान किया। कार्रवाई में धारा 122/177 के तहत 17 प्रकरणों में कुल 5,100 रु., धारा 129/194 के तहत 9 चालकों के खिलाफ प्रकरण, धारा 128/194(C) के 7 प्रकरणों में 3,500 रु. तथा धारा 179 (1) के तहत 14 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे 7,000 रु. वसूल किए गए। इस प्रकार आज के अभियान में कुल 47 प्रकरणों में 20,100 रुपये का जुर्माना वसूल कर चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।

जागरूकता का दिया गया संदेश

कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों को जागरूक भी किया। चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की हिदायत दी गई।

यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button