Fly Ash Dumping Scam : राख के नीचे दफन होगा माइनिंग महाघोटाला, तबाही के मुहाने पर खड़ा है टिमरलगा!

Timarlaga News : जब धरती का सीना चीरकर तिजोरियां भर ली गईं, तो अब उन 'सबूतों' को दफनाने का खेल शुरू हुआ है; माइनिंग माफिया (Mining Mafia) का यह अंतिम प्रहार टिमरलगा के भूगोल को हमेशा के लिए मिटाने की साजिश है।

3 Min Read
Fly Ash Dumping Scam
Highlights
  • सबूत मिटाने का षड्यंत्र : अवैध खुदाई से हुए गहरे जख्मों को भरने के लिए 'फ्लाई ऐश' का सहारा, पर्यावरण विभाग की 'मौन' सहमति।
  • अंतिम वार : जब पत्थर खत्म हुआ तो अब 'जमीन' बेचने की बारी, माफियाओं ने चरागाहों पर भी तान दिए अपने खूनी पंजे।
  • खोखली धरती : टिमरलगा के नीचे अब पत्थर नहीं, सिर्फ मौत का सन्नाटा है; क्या आने वाली पीढ़ी को विरासत में सिर्फ 'धूल' मिलेगी

Timarlaga Environmental Crisis :  टिमरलगा (Fly Ash Dumping Scam) की दास्तान अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पिछले तीन एपिसोड्स में हमने माफिया के रसूख, सिंडिकेट के ‘सलाम’ और सिस्टम की नपुंसकता को उजागर किया। लेकिन एपिसोड-4 उस भयानक सच से पर्दा उठाएगा जिसे ‘क्लीन-अप आपरेशन’ कहा जा रहा है। माइनिंग माफिया (Mining Mafia) ने अब अपनी रणनीति बदल ली है। पत्थर की डकैती के बाद अब बारी है उन गहरे गड्ढों को भरने की, जो चीख-चीख कर माफिया के जुल्मों की गवाही दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Mining Mafia Timarlaga Raigarh : टिमरलगा…यहां कानून घुटने टेकता है और सिस्टम ‘सलाम’

माइनिंग माफिया की नई चाल Fly Ash Dumping Scam

 

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के  टिमरलगा (Fly Ash Dumping Scam) में अब खुदाई के साथ-साथ ‘दफनाने’ का काम शुरू होने वाला है। खबर है कि माइनिंग माफिया (Mining Mafia) ने कुछ बड़े पावर प्लांटों के साथ गुप्त समझौता किया है। योजना यह है कि जिन अवैध खदानों से पत्थर निकाला गया है, उन्हें ‘फ्लाई ऐश’ (कोयले की राख) से भर दिया जाए।

ये भी पढ़ें : Illegal Limestone Syndicate Timarlaga : सफेदपोशों की सरपरस्ती में ‘पाताल’ चीर रहे खनन माफिया

यह केवल कचरा प्रबंधन नहीं है, बल्कि माइनिंग माफिया द्वारा किए गए अपराधों के सबूत मिटाने की एक सोची-समझी साजिश है। अगर इन गड्ढों को राख से भर दिया गया, तो भविष्य में कोई भी जांच टीम यह पता नहीं लगा पाएगी कि यहाँ से कितना टन लाइमस्टोन चोरी हुआ है। क्या पर्यावरण विभाग इस बात से अनजान है कि राख का यह अंबार भूजल को जहरीला बना देगा? माइनिंग माफिया के इस ‘डंपिंग यार्ड’ गेम प्लान ने टिमरलगा को एक ‘स्लो पॉइजन’ (धीमा जहर) दे दिया है।

ये भी पढ़ें : Timarlaga Illegal Mining Mastermind  : ‘कुर्सी’ और ‘कमीशन’ का खेल, आखिर किसका ‘हाथ’ है टिमरलगा केजीएफ पर

एक आने वाली आपदा का केंद्र Fly Ash Dumping Scam

भूवैज्ञानिकों की मानें तो टिमरलगा (Fly Ash Dumping Scam) में जिस तरह से अव्यवस्थित और अवैध खुदाई माइनिंग माफिया ने की है, उससे भविष्य में ‘लैंडस्लाइड’ (भूस्खलन) और ‘सिंकहोल्स’ का खतरा पैदा हो गया है। बारिश के दिनों में ये खदानें ‘जल समाधि’ बन जाती हैं, जिनमें अब तक कई मवेशी अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन माइनिंग माफिया को इससे क्या? उन्हें तो बस अपने ‘रक्तचरित्र’ को और लाल करना है।


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading