Sarangarh News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देशभर में चल रहे (Farmer Training Camp Salheona) ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम साल्हेओना में एक वृहद कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, मिट्टी परीक्षण और खाद प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित कर पैदावार बढ़ाने व लागत घटाने में सहयोग देना है।
कार्यक्रम (Farmer Training Camp Salheona) के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक थे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान किसानों से सीधे जुड़कर उन्हें वैज्ञानिक खेती की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि “आजादी के बाद पहली बार किसानों से जुड़ने की ऐसी अनुकरणीय पहल मोदी सरकार द्वारा की गई है”, जिसका लाभ हर किसान को उठाना चाहिए।
तकनीक आधारित खेती की ओर बढ़ते कदम (Farmer Training Camp Salheona)
सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों का भरपूर लाभ उठाएं। कृषि वैज्ञानिक श्री राठिया ने मिट्टी परीक्षण, खाद प्रबंधन और उन्नत बीजों के चयन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

विभागों ने दी जानकारी, किसानों ने लिया लाभ
कार्यक्रम (Farmer Training Camp Salheona) में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि किसान किस तरह इनका लाभ उठा सकते हैं। सफल संचालन पूर्व जनपद सदस्य शुकदेव दुआन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राजकिशोर पटेल, कृषि विभाग से श्री नायक एवं तालेश्वर पटेल, पशुपालन विभाग से श्री रात्रे, उद्यान विभाग से श्रीमती गुप्ता, जयरतन पटेल, ईश्वर साहू, हितेश मालाकार, भुवन मालाकार, जयप्रकाश पटेल, बोधराम पटेल, टीकाराम चौधरी, चंचला चौधरी, यशोदा ईजारदार, रुक्मणी पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।







Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


