बड़ी खबर

Excellent Work Rewarded : श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, मंत्री ने की घोषणा

Madhya Pradesh News : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (Excellent Work Rewarded) ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रदेश के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन हो। इसके लिए उन्होंने टीम वर्क के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न जिलों में अब तक हुए नामांकन की जानकारी भी ली।

मंत्री ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उनका सार्वजनिक रूप से सम्मान (Excellent Work Rewarded) किया जाएगा, जबकि कार्य के प्रति लापरवाह रहने वालों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में उत्कृष्टता हासिल कर शिक्षा को नई दिशा दें।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

नामांकन दर बढ़ाने के लिए दिए गए निर्देश (Excellent Work Rewarded)

एक अप्रैल 2025 से शुरू हुए प्रदेशव्यापी प्रवेश उत्सव की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अप्रैल के अंत तक स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों का नामांकन हो जाए। मंत्री ने स्कूलों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जानकारी भी ली। इसके अलावा, उन्होंने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता की मैपिंग का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

हॉस्टल्स का निरीक्षण टाइम टेबल के अनुसार करें (Excellent Work Rewarded)

स्कूल शिक्षा मंत्री ने विभाग के हॉस्टल्स के निरीक्षण के लिए एक निर्धारित टाइम टेबल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि स्कूलों के विभिन्न कार्यों में विधायक और सांसद निधि का उपयोग किया जाना चाहिए।

अधिकारियों को जिम्मेदार कड़ी के रूप में कार्य करना चाहिए

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि संभागीय अधिकारी जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र का नियमित दौरा करें। कार्यालयों में लंबित पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि जून महीने में संभाग और जिला स्तर पर पदस्थ अधिकारियों के साथ पुनः समीक्षा की जाएगी। स्कूल सचिव डॉ. गोयल ने जानकारी दी कि शिक्षकों की उपस्थिति के लिए पोर्टल पर अटेंडेंस का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button