Crime Newsछत्तीसगढ़

Illegal Electric Hunting : जंगली सुअर के लिए बिछाए गए करंट में फंसा शिकारी, खुद बना शिकार

Baramkela News : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के साल्हेओना क्षेत्र में (Illegal Electric Hunting) अवैध शिकार की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट में एक युवक खुद फंसकर अपनी जान गंवा बैठा। यह घटना न केवल अवैध शिकार की भयावहता को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में बढ़ते खतरे की भी चेतावनी देती है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दादरपाली के टार तालाब किनारे शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान ग्राम मारोदरहा निवासी 35 वर्षीय राजू बिंझवार के रूप में की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक जंगली सुअर के शिकार के उद्देश्य से वहां पहुंचा था और इसी दौरान बिछाए गए करंट (Illegal Electric Hunting) की चपेट में आ गया।

घटनास्थल से मिले ये सामान Illegal Electric Hunting

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को वहां बिजली प्रवाहित करने के लिए उपयोग किए गए जेई तार, लकड़ी के खूंटे और अन्य उपकरण मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा मृतक के पास एक टंगिया (कुल्हाड़ी) भी पड़ी मिली, जो शिकार के इरादे को दर्शाती है। वहीं, घटनास्थल के पास ही एक शिकारी कुत्ता भी मृत पाया गया, जो संभवतः उसी करंट (Illegal Electric Hunting) की चपेट में आया था।

ये भी पढ़े : Sariya Dolomite Mining Protest : “हमारे बच्चों का भविष्य मत बेचो” कलेक्टर साब…!

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। विवेचना अधिकारी टीकाराम पटेल ने बताया कि मृतक के साथ अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है।

केनाभांठा खार की ओर से बिछाया था करंट

जांच में यह भी सामने आया कि शिकार के लिए बिछाया गया तार केनाभांठा खार की ओर खेतों से करीब 250 मीटर तक फैला हुआ था। इसके आगे तार काटे जाने के निशान भी मिले हैं, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि इस अवैध गतिविधि (Illegal Electric Hunting) में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ग्राम दादरपाली के ग्रामीणों ने अपने खेतों में इस तरह के करंट बिछाने से साफ इंकार किया है, क्योंकि वहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

ये भी पढ़े : Kotmi Sonar Crocodile Park : मगरमच्छ संरक्षण से बदली छत्तीसगढ़ के इस गांव की तस्वीर

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना Illegal Electric Hunting

गौरतलब है कि लगभग तीन साल पहले भी इसी क्षेत्र में करंट से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। बरसात के दौरान मछली पकड़ने के लिए खेतों में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। उस समय राजू बिंझवार भी मौके पर मौजूद था, लेकिन वह बच गया था। हालांकि इस बार जंगली जानवर के शिकार के प्रयास (Illegal Electric Hunting) में वह खुद अपनी जान नहीं बचा सका।

अवैध शिकार बनता जा रहा है बड़ा खतरा

ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों से फसलों को नुकसान होने के कारण किसान और शिकारी इस तरह के अवैध और खतरनाक तरीके (Illegal Electric Hunting) अपना रहे हैं। लेकिन यह तरीका न केवल वन्यजीवों के लिए घातक है, बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन और वन विभाग को इस दिशा में सख्त कार्रवाई की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

ये भी पढ़े : ACB Trap : बिजली विभाग के 3 अधिकारी और नपं का लेखापाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button