Raghav Chadha : राघव चड्डा को बड़ा झटका, राज्यसभा से छीना उप नेता का पद, बोलने पर लगाई रोक

By admin
2 Min Read
Raghav Chadha

Raghav Chadha : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी ने अशोक मित्तल को उपनेता नियुक्त किया है। साथ ही, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने का अवसर न दिया जाए। यानी अब राज्यसभा में उनके बोलने के समय पर भी नियंत्रण रहेगा।

आप ने राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा का उपनेता पद

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संसद में उन्हें मिलने वाले बोलने के समय में भी कटौती की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  संसद में आम लोगों से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठा रहे थे। हाल ही में एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय से लेकर डिलीवरी बॉय से जुड़े मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। इसी बीच उन पर यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि राघव (Raghav Chadha)  कुछ विषयों पर पार्टी से पूर्व चर्चा किए बिना ही अपनी बात रखते थे। वे राज्यसभा में किन मुद्दों को उठाने वाले हैं, इसकी जानकारी भी पार्टी को पहले से नहीं देते थे। इसको लेकर पार्टी ने उन्हें पहले चेतावनी भी दी थी।

आप ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  पर क्यों लिया एक्शन

पिछले कुछ समय से यह चर्चा भी चल रही है कि राघव   (Raghav Chadha)  पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रुख अपनाते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कथित शराब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली थी, तब भी राघव चड्ढा सार्वजनिक रूप से चुप रहे थे। यही वजहें मानी जा रही हैं कि पार्टी ने उनके खिलाफ यह सख्त कदम उठाया है।

 


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading