छत्तीसगढ़

41th Chakradhar Samaroh Raigarh : 14 से रायगढ़ में फिर सजेगा देश का सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच चक्रधर समारोह

रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान 41वें चक्रधर समारोह (41th Chakradhar Samaroh Raigarh) का आगाज 14 सितंबर से होगा। 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह (41th Chakradhar Samaroh Raigarh) को इस बार पहले से अधिक भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलाकार चयन समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कलाकारों के चयन और आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्थानीय कलाकारों के साथ राष्ट्रीय हस्तियां भी होंगी शामिल

बैठक में निर्णय लिया गया कि 41वें चक्रधर समारोह (41th Chakradhar Samaroh Raigarh) में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को भी पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

शास्त्रीय कला के साथ लोक संस्कृति को मिलेगा सम्मान

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि 41वें चक्रधर समारोह (41th Chakradhar Samaroh Raigarh) केवल शास्त्रीय संगीत और नृत्य का मंच नहीं, बल्कि रायगढ़ और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं और नवोदित कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

41th Chakradhar Samaroh Raigarh आयोजन स्थल की तैयारियां तेज

41वें चक्रधर समारोह (41th Chakradhar Samaroh Raigarh) को लेकर रामलीला मैदान में मंच निर्माण, आकर्षक सज्जा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, पेयजल और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले से ज्यादा भव्य होगा आयोजन

बैठक में आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि 41वें चक्रधर समारोह (41th Chakradhar Samaroh Raigarh) सांस्कृतिक गरिमा, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और उच्चस्तरीय प्रस्तुतियों के कारण इस वर्ष नई पहचान बनाएगा। स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की भागीदारी से समारोह की भव्यता और बढ़ेगी।

बैठक में मोती महल राजपरिवार से देवेंद्र प्रताप सिंह, उर्वशी देवी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल, प्रो. अंबिका वर्मा, अनुपम पाल, भूपेंद्र बरेठ, राजेश डेनियल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button